फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic jam in yamuna kinara road

प्रतिमा विसर्जन: आगरा की सड़कों पर आस्था का सैलाब, यमुना किनारा मार्ग पर जाम

Sat, 16 Oct 2021 01:54 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 16 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam in yamuna kinara road
आगरा। शहर में शुक्रवार को देवी प्रतिमा विसर्जन वाहनों से यमुना किनारा मार्ग पर पूरे दिन जाम लगा रहा। जीवनी मंडी और बिजलीघर पर वाहनों का दबाव बढ़ने से वाहनों की लाइन लग गई। अन्य मार्ग पर भी वाहनों के निकलने से जाम की स्थिति रही। आईएसबीटी पर भी वाहनों की लंबी लाइन लगी।
विज्ञापन

यमुना किनारा मार्ग पर प्रतिमा विसर्जन वाहनों के निकलने के लिए ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया था। वाहनों को जीवनी मंडी होते हुए गधा पाड़ा की तरफ निकाला जा रहा था। वहीं बिजलीघर से भी ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था। सुबह प्रतिमा विसर्जन के लिए आने वाले लोगों की संख्या कम थी। दोपहर में एक बजे के बाद संख्या बढ़ने लगी। इससे जाम लगने लगा। इस मार्ग पर अन्य वाहनों के आवागमन पर रोक थी। मगर, जुलूस में शामिल वाहन और लोगों की भीड़ से जाम लग गया। शाम पांच बजे तक यही हाल रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के शाहगंज, रूई की मंडी, बोदला, सिकंदरा, रामबाग, लोहामंडी आदि मार्ग पर भी वाहन फंसे रहे। यहां से भी प्रतिमा विसर्जन जुलूस के वाहन निकल रहे थे। इसके अलावा मार्गों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया था। लोगों के भंडारा खाने के दौरान भी जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएसबीटी पर फंसे रहे वाहन
एनएच-2 पर आईएसबीटी के सामने फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे सर्विस रोड से वाहनों को निकाला जाता है। वाहनों के सर्विस रोड पर आने और सर्विस रोड से हाईवे पर आने के दौरान चालक गति धीमी करते हैं। इससे एक-एक करके वाहन फंसने लगते हैं। यही वजह है कि शुक्रवार भी पूरे दिन वाहनों की लाइन लगी रही। पुलिसकर्मी भी वाहनों को निकालने में नाकाम साबित हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed