फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traffic jam for three hours due to welcome of cabinet minister Yogendra Upadhyay in agra

आगरा: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के स्वागत में तीन घंटे सड़क जाम, गर्मी में यात्री हुए परेशान

Sun, 03 Apr 2022 10:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Apr 2022 10:48 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार आगरा पहुंचे विधायक योगेंद्र उपाध्याय का जोरदार स्वागत किया गया। वॉटर वर्क्स से एमजी रोड तक 30 से अधिक स्थानों पर उनके स्वागत में ढोल नगाड़े बजे व पुष्प वर्षा की गई। वॉटर वर्क्स पर भाजपाइयों ने बुलडोजर की झांकी सजाई। स्वागत के दौरान सड़क पर भीषण जाम लग गया, जिससे यात्री परेशान हो गए।  

विज्ञापन
traffic jam for three hours due to welcome of cabinet minister Yogendra Upadhyay in agra
कैबिनेट मंत्री का स्वागत करते भाजपाई, जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार आगरा पहुंचे विधायक योगेंद्र उपाध्याय के स्वागत में रविवार को जन सैलाब उमड़ा। वॉटर वर्क्स से एमजी रोड तक 30 से अधिक स्थानों पर उनके स्वागत में ढोल नगाड़े बजे व पुष्प वर्षा की गई। वॉटर वर्क्स पर भाजपाइयों ने बुलडोजर की झांकी सजाई।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री के स्वागत में उमड़े जनसैलाब के कारण शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक रामबाग से लेकर वॉटर वर्क्स होते हुए जीवनी मंडी तक सड़क जाम रही। तीन घंटे तक बस, ट्रक व अन्य वाहन फंसे रहे। गर्मी में राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रात 10 बजे के बाद यातायात सुचारू हो सका।

विज्ञापन

जाम में एक हजार से अधिक वाहन फंसे

शाम छह बजे ट्रांस यमुना से ही कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का काफिला शुरू हो गया था। रामबाग तक एक काफिले में एक हजार से अधिक कार व अन्य वाहनों से हाईवे जाम हो गया। वॉटर वर्क्स चौराहा पर बुलडोजर की झांकी सजाई गई थी। इस दौरान वॉटर वर्क्स पर भीषण जाम लगा रहा। रोडवेज बस, ऑटो व अन्य यात्री सवार वाहन फंसे रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से काफिला जीवनी मंडी की तरफ मुड़ा तो वाहन रेंग भी नहीं पाए। बेलनगंज, धुलियागंज, घटिया चौराहा होते हुए काफिला राजामंडी चौराहा पहुंचा, तो एमजी रोड पर जाम लग गया। नालबंद तक वाहनों की कतार लग गई। धाकरान चौराहा होते हुए रात 10 बजे नार्थ ईदगाह कॉलौनी तक काफिले के दौरान लोग जाम से जूझते रहे।

लगातार तीसरी बार जीते, बने मंत्री                    

आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीते योगेंद्र उपाध्याय को आदित्यनाथ योगी मंत्रिमंडल में उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग का कैबिनेट मंत्री बने हैं। मंत्री बनने के बाद लखनऊ से रविवार शाम छह बजे योगेंद्र उपाध्याय आगरा लौटे। उनके आगमन को लेकर भाजपाइयों ने सुबह से ही जबरदस्त तैयारियां की। 

शहर को होर्डिंग बैनर से पाटा 

पूरे शहर को होर्डिंग बैनर से पाट दिया। 52 स्थानों पर स्वागत मंच बने। जय श्रीराम और भारत माता के नारों के साथ बुलडोजर बाबा के जयकारे लगे। आगरा कॉलेज के पास उनके स्वागत में वृंदावन से आए कलाकारों ने मयूर व चरकुला की प्रस्तुति हुई। इस दौरान गरीबों को वस्त्र व अन्य उपहार बांटे गए। भाजपा महानगर मंत्री भुवन भूषण शर्मा ने वॉटर वर्क्स पर पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed