फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traffic jam due to welcome parade of samajwadi party

सपा के स्वागत जुलूस ने ट्रैफिक का बजाया बैंड

Sun, 28 Jun 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Sun, 28 Jun 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
traffic jam due to welcome parade of samajwadi party
समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष के स्वागत जुलूस ने लाइफ लाइन को जाम कर दिया। एमजी रोड पर लोग घंटों तक परेशान रहे। जाम का सिलसिला एत्मादपुर से ही शुरू हो गया, जो उनके काफिले के साथ-साथ धौलपुर हाउस तक बढ़ता चला गया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने सड़कों के किनारे स्वागत मंच बना लिए थे। हर मंच के सामने गाड़ियों का काफिला रुकता। नेता गाड़ियों से उतरकर मंच तक जाते। इससे वाहनों की लाइन लगना शुरू हो गई। रईस उद्दीन के काफिले में ही करीब 50 गाड़ियां थीं। रामबाग चौराहा से हालात बिगड़ते चले गए। भगवान टाकीज तक हाईवे जाम हो गया। संपर्क मार्ग भी वाहन फंस गए। जैसी ही काफिला एमजी रोड की ओर मुड़ा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी हो गई। शाम करीब पौने चार बजे जुलूस हरीपर्वत तक पहुंच पाया, तब तक पीछे वाहनों की कतार लग चुकी थी। इसके बाद नालबंद, धाकरान, कलेक्ट्रेट तक जुलूस के साथ जाम आगे बढ़ता चला गया। इस दौरान पर्यटक वाहन, एंबुलेंस भी फंस गईं। संपर्क मार्गों पर भी वाहनों की कतार लग गईं। जुलूस धौलपुर हाउस में खत्म हो गया लेकिन यातायात सुगम होने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed