{"_id":"60ddf91a8ebc3ef9ff101bc0","slug":"traffic-jam-due-to-vip-fleet-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में वीआईपी फ्लीट के कारण लगा जाम: 42 डिग्री तापमान में चार घंटे तक फंसे रहे हजारों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में वीआईपी फ्लीट के कारण लगा जाम: 42 डिग्री तापमान में चार घंटे तक फंसे रहे हजारों लोग
Fri, 02 Jul 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:08 AM IST
सार
हरीपर्वत चौराहा और फतेहाबाद रोड पर वीआईपी फ्लीट के कारण ट्रैफिक रोकने पर जाम लग गया। जाम में फंसे लोग भीषण गर्मी से व्याकुल हो उठे।
विज्ञापन
एमजी रोड पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में गुरुवार को 42 डिग्री तापमान में लगभग 50 हजार लोग शहर की सड़कों पर चार घंटे जाम से जूझते और खीजते नजर आए। हरीपर्वत चौराहा और फतेहाबाद रोड पर वीआईपी फ्लीट के कारण ट्रैफिक रोकने के बाद जाम लगा तो आईएसबीटी पर पुल निर्माण के कारण वाहन रेंगते रहे। लोहामंडी में खोदाई के कारण जाम में फंसे।
विज्ञापन
फतेहाबाद रोड पर मेट्रो कॉरीडोर के निर्माण के कारण बीच की सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है। दोनों ओर की संकरी सड़क से ही ट्रैफिक निकाला जा रहा है। सर्किट हाउस से सुबह 11:30 बजे उप मुख्यमंत्री की फ्लीट गुजरने से 15 मिनट पहले ट्रैफिक रोका गया। फ्लीट के गुजरने के बाद भी दोपहर एक बजे तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
दोपहर दो बजे आईएसबीटी पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कारण खंदारी फ्लाईओवर से आईएसबीटी तक लंबा जाम लगा रहा। भीषण गर्मी में लोग फंसे वाहनों से किसी तरह निकलने की जद्दोजहद करते नजर आए। यहां दो घंटे तक जाम लगा रहा। शाम साढ़े तीन बजे हरीपर्वत चौराहे पर फ्लीट निकलने के दौरान जाम लगा। यहां करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। लोहामंडी में पुलिया निर्माण के कारण दोपहर 12 बजे से एक बजे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
आईएसबीटी पर रहता है दिनभर जाम
खंदारी निवारी अरुण कुमार ने बताया कि आईएसबीटी से होकर निकलना किसी लड़ाई जीतने से कम नहीं है। यहां दिनभर जाम रहता है। इतनी गर्मी में जाम में फंसने पर बहुत गुस्सा आता है, लेकिन कोई उपाय भी नहीं है।
परेशानी से किसी को सरोकार नहीं है
राजपुर चुंगी के सुनील सिंह ने कहा कि फतेहाबाद रोड पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसा रहा। मेट्रो की खोदाई के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिसे एक ओर से बंद कर दिया। आम आदमी की परेशानी से किसी को सरोकार नहीं है।
जाम में फंसने से तबियत बिगड़ी
लोहामंडी के धर्मवीर सिंह ने कहा कि लोहामंडी पर रोजाना ही जाम लग रहा है। यहां जब तक पुलिया नहीं बनेगी। इसी तरह जाम से जूझना पड़ेगा। इतनी गर्मी में जाम में फंसने से तबीयत बिगड़ गई।
खोदाई के कारण लग रहा जाम
वजीरपुरा निवासी अदनान ने कहा कि एमजी रोड से संजय प्लेस तक जाने में 45 मिनट लग गए। राजा मंडी चौराहे पर खोदाई के कारण जाम लग रहा है तो हरीपर्वत पर ट्रैफिक रोका गया था।