{"_id":"6947c23e628f9e9d4e0d8575","slug":"traffic-is-increasing-on-northern-bypass-in-agra-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: उत्तरी बाईपास पर बढ़ रहा यातायात...एनएचएआई कर रही है सर्वे, मुख्यालय भेजी जाएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: उत्तरी बाईपास पर बढ़ रहा यातायात...एनएचएआई कर रही है सर्वे, मुख्यालय भेजी जाएगी रिपोर्ट
Sun, 21 Dec 2025 03:17 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 21 Dec 2025 03:17 PM IST
सार
उत्तरी बाईपास पर भारी और हल्के चार पहिया वाहनों की संख्या भी बढ़ रही है। इनका सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसका डेटा मुख्यालय भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
उत्तरी बाईपास
विस्तार
उत्तरी बाईपास शुरू होने से लोगों के लिए बड़ी सुविधा हो गई है। इस रूट से गुजरने वाले वाहनों की संख्या बढ़ रही है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी वाहनों का सर्वे भी कर रही है। इससे बाईपास पर गुजरने पर वाले वाहनों की संख्या का आकलन हो सकेगा।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि 4 दिसंबर से उत्तरी बाईपास शुरू कर दिया है। इसे आगरा-दिल्ली हाईवे के चैनल नंबर 174 से यमुना एक्सप्रेस वे के 141 को जोड़ा गया है। इससे खंदौली पहुंचना आसान हो गया है। मथुरा-कानपुर के बीच आनेजाने वाले भारी वाहन भी उत्तरी बाईपास का उपयोग कर सकते हैं।
वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए साइनेज और संकेतक भी लगाए जा रहे हैं। उत्तरी बाईपास पर भारी और हल्के चार पहिया वाहनों की संख्या भी बढ़ रही है। इनका सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसका डेटा मुख्यालय भी भेजा जाएगा। दरअसल, जिला पर्यावरण समिति की बैठक में भारी वाहनों के एनएच-19 के बजाय उत्तरी बाईपास से गुजारने का सुझाव दिया था, जिस पर डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने इसके लिए एनएचएआई और यातायात पुलिस को साइनेज लगाने के लिए निर्देशित किया था।