फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic Diversion in Agra: Old Mandi–Shahjahan Park Road Closed Till 9 Feb

Agra: पुरानी मंडी से शाहजहां पार्क रोड एक महीने के लिए बंद, जानें क्या की गई नई व्यवस्था

Sat, 10 Jan 2026 09:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Jan 2026 09:04 AM IST
सार

पुरानी मंडी से शाहजहां पार्क रोड एक महीने के लिए बंद किया जा रहा है। यहां पर नमामि गंगे के तहत मंटोला नाले की टैपिंग का कार्य किया जाएगा। 

विज्ञापन
Traffic Diversion in Agra: Old Mandi–Shahjahan Park Road Closed Till 9 Feb
रूट डायवर्जन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अगर पुरानी मंडी से शाहजहां पार्क की ओर या किले की ओर जाना है तो शनिवार सुबह से दूसरे रास्ते से गुजरना होगा। 9 फरवरी तक यह रोड बंद रहेगी। नमामि गंगे के तहत मंटोला नाले की टैपिंग के लिए पुरानी मंडी चौराहा से शाहजहां पार्क तक वाहन नहीं जा सकेंगे। यह एकल मार्ग रहेगा और शाहजहां पार्क से पुरानी मंडी की ओर ही वाहन चल सकेंगे।
विज्ञापन


 ट्रैफिक पुलिस ने इस रोड का विकल्प पुरानी मंडी से माल रोड, टक्कर रोड को बनाया है। जलनिगम ग्रामीण की नमामि गंगे परियोजना में 1400 मिमी व्यास की राइजिंग मेन बिछाने का काम पुरानी मंडी से शाहजहां पार्क के बीच शनिवार से 9 फरवरी तक किया जाएगा। इस वजह से वाहन आगरा किला की ओर से शाहजहां पार्क होते हुए वाहन पुरानी मंडी चौराहे तक जा सकेंगे, लेकिन आ नहीं सकेंगे। 
विज्ञापन


इसके लिए उन्हें पुरानी मंडी चौराहा से सर्किट हाउस रोड होते हुए माल रोड, टक्कर रोड होते हुए किले के सामने से शाहजहां पार्क की ओर जाना होगा। ताजगंज, फतेहाबाद रोड, ताजनगरी, राजपुर चुंगी, शमशाबाद रोड से कमला नगर, हाईवे और शहर की ओर आने वाले वाहनों को इससे लंबा चक्कर लगाकर आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed