फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traders happy after agra markets reopen

उम्मीद से भरे व्यापारी बोले: बाजार खुलना शुभ लक्षण है, धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा

Thu, 04 Jun 2020 02:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Jun 2020 02:28 PM IST
सार

आगरा में 72 दिन बाद बुधवार को बाजारों में सम-विषम फार्मूले से 75 हजार दुकानों का शटर उठते ही दुकानदारों के साथ खरीदारी करने वालों के चेहरे भी खिल उठे। 

विज्ञापन
traders happy after agra markets reopen
पहले दिन कम आए ग्राहक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगभग ढाई महीना होने को आया... घर बैठे जमा पूंजी खत्म हो रही थी... अगर दुकानें बंद ही रहतीं तो कर्जदार हो जाते। बाजार खुलना शुभ लक्षण है, धीरे धीरे सब ठीक हो जाएगा.. हम कोरोना के साथ जीने की आदत डाल लेंगे। यह कहना था उम्मीद से भरे आगरा के उन व्यापारियों का जिनके चेहरे बुधवार को दुकान खुलने से खिल गए। 
विज्ञापन


देहात से मिले ऑर्डर

वैद्य गली में कपड़ा विक्रेता रवि गोयल ने बताया कि उनका साड़ी का कारोबार है। कई दिन बाद दुकान खुली थी, इसलिए ऑर्डर का दबाव बहुत था। देहात में काफी माल की आपूर्ति की। आगे के दिनों के लिए और भी आर्डर मिले हैं।
विज्ञापन


सामाजिक दूरी का ख्याल रखा

दरेसी स्थित पैकिंग मटेरियल कारोबारी जीतू मुलानी ने बताया कि सामाजिक दूरी बनाकर सामान बेचा गया है। कोरोना केसाथ जीने की आदत डाल रहे हैं। बिजनेस भी ठीक मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभ लक्षण है दुकान खुलना

बेलनगंज स्थित इलेक्ट्रिकल कारोबारी जयप्रकाश केसवानी ने बताया कि हमारे लिए इतने दिनों बाद काम शुरू होना ही शुभ लक्षण है।  घर पर बैठे जमा पूंजी भी खत्म हो चली थी। दुकान खोली तो कुछ ग्राहक भी आये।

एकदम से आई भीड़

लुहारगली स्थिर टेक्सटाइल कारोबारी संदीप गुप्ता ने बताया कि कई दिन बाद बाजार खुलने का असर दिखा। एकदम से भीड़ उमड़ आयी। हालांकि व्यापारियों ने सूझबूझ का परिचय देकर व्यवस्था संभाली। 

पहला दिन ठीकठाक रहा


सुभाष बाजार स्थित कपड़ा कारोबारी लक्ष्मणदास ने बताया कि पहले दिन को देखते हुए ठीकठाक बिक्री हुई है। हालांकि बहुत अधिक व्यापार होना नहीं कहा जायेगा। फिर भी न से हां सही।

पांच फीसदी भी बिक्री नहीं

एमजी रोड स्थित पेठा कारोबारी विनोद कुमार गोयल ने बताया कि 5 फीसदी भी बिक्री नहीं थी। बस काफी दिनों बाद जाकर अच्छा महसूस हुआ है। इस बहाने थोड़ा बहुत काम हो पाया।

धीरे-धीरे सुधरेंगे हालात

राजामंडी स्थित गिफ्ट विक्रेता प्रवीन ने बताया कि दुकान तो खोली लेकिन बोहनी नहीं हुई। क्योंकि इस समय ग्राहक जरूरी चीज लेने को वरीयता दे रहा है। धीरे धीरे कारोबार पटरी पर आ जायेगा।

सीजन निकल चुका

सेव का बाजार स्थित सराफा कारोबारी विमल फतेहपुरिया ने बताया कि हमारा सीजन तो निकल ही चुका है। इधर, ग्राहक भी डरा सहमा हुआ है। बस काम कि शुरुआत हो गयी है।

धूल-मिट्टी ही साफ करते रहे

जोहरी बाजार स्थित हैंडलूम कारोबारी चंद्रमोहन बंसल ने बताया कि पूरा दिन धूल मिट्टी को साफ करने में बीता है। स्टाफ को बुलाकर इस कार्य मे लगाया। हालांकि पहले दिन ग्राहकी बिल्कुल नहीं हुई। राहत की बात रही काम शुरू हो गया।

इक्का-दुक्का ही ग्राहक आए

बल्केश्वर स्थित कपड़ा कारोबारी  सुरेश बरेजा ने बताया कि पहले दिन ग्राहक इक्कादुक्का ही आ पाया। सामान्य दिनों की तुलना में बिक्री 25 फीसदी ही रही। आने वाले दिनों में असर पड़ेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed