फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traders end strike after agreement, will take connections

Agra News: समझौते के बाद व्यापारियों ने खत्म की हड़ताल, लेंगे कनेक्शन

Sat, 07 Oct 2023 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 07 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Traders end strike after agreement, will take connections
कासगंज। गल्ला मंडी में शुक्रवार को कनेक्शन काटे जाने व्यापारी नाराज हो गए थे। व्यापारियों ने शनिवार को मंडी में हड़ताल की घोषणा कर दी। दोपहर तक मंडी में गल्ले की तुलाई कार्य नहीं हुआ, लेकिन बाद में आवक का दबाव बढ़ने पर व्यापारियों ने काम शुरू कर दिया। बाद में मंडी प्रशासन से इस संबंध में वार्ता हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी भी व्यापारियोंं की शिकायत पर हड़ताल में हिस्सा लेने पहुंचे। वार्ता के अनुसार मंडी प्रशासन ने 5 दिन के लिए विद्युत कनेक्शन जुड़वा दिए। अब व्यापारियों को विद्युत कनेक्शन लेने होंगे। वार्ता के बाद व्यापारियों ने हड़ताल का आह्वान वापस ले लिया।गल्ला मंडी में मंडी की स्थापना के बाद से ही बिजली का उपयोग व्यापारियों के द्वारा किया जा रहा था। इसके लिए मंडी समिति की विद्युत लाइन का प्रयोग ही हो रहा था। विद्युत बिल पर मंडी समिति का अधिक खर्चा होने पर मंडी निदेशक के द्वारा आपत्ति की गई। मंडी सचिव से स्पष्टीकरण भी मांगा। इसके बाद मंडी सचिव ने कनेक्शन कटवाने की कार्रवाई कर दी। हड़ताल का मंडी में मिला जुला असर रहा। लेकिन किसान काफी परेशान हुए। कोठीवाल आढ़तिया कमेटी ने लिखित रूप से मंडी प्रशासन को विद्युत कनेक्शन लेने तक सप्लाई चालू रखने की मांग उठाई गई। जिसे वार्ता में समय अवधि के अनुसार मान लिया गया।
विज्ञापन


मंडी के कारोबारियों की विद्युत सप्लाई फिलहाल बहाल कर दी गई है। अब उन्हें विद्युत कनेक्शन लेने होंगे। निश्चित समय अवधि के लिए यह अनुमति दी गई है।- शैलेंद्र सिंह, सचिव, मंडी समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed