{"_id":"61bb5d3dcf73950167364daf","slug":"tractor-trolley-with-bricks-stuck-on-railway-track-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: रेलवे ट्रैक पर फंसी ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक घंटे बाधित रहा रेलमार्ग, तीन ट्रेनें हुई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: रेलवे ट्रैक पर फंसी ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक घंटे बाधित रहा रेलमार्ग, तीन ट्रेनें हुई प्रभावित
Thu, 16 Dec 2021 09:07 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 16 Dec 2021 09:07 PM IST
सार
रेलवे ट्रैक पर फंसे ट्रैक्टर-ट्रॉली को करीब घंटे बाद ट्रैक से हटाया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रैक्टर-ट्रॉली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा-हाथरस रेलमार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम ईंटों से लदी ट्रॉली लेकर जा रहा ट्रैक्टर रेलवे ट्रैक पर खराब हो गया। गेटमैन ने इसकी सूचना रेलवे के अफसरो को दी। इस पर ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया। करीब एक घंटे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रैक से हटाया गया। इस दौरान फाटक पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मथुरा हाथरस रेलमार्ग पर कोयल वाले रेल फाटक के बीचोंबीच में अचानक ईंटों की ट्रॉली लेकर जा रहा ट्रैक्टर फंस गया। जिसके चलते रेलमार्ग बाधित हो गया। उसी समय मथुरा से कासगंज जा रही ट्रेन रेलवे स्टेशन पार करने के बाद कोयल वाले फाटक पर रोक दी गई।
विज्ञापन
एक घंटे बाद क्रेन के माध्यम से ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटा कर रेलमार्ग साफ किया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। बरेली रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक पर ट्रैक्टर फंसा होने के कारण आगरा से कोलकाता ट्रेन, कासगंज पैसेंजर और एक मालगाड़ी करीब एक घंटे खड़ी रहीं।
विज्ञापन