{"_id":"62650a7b274912232e3debc6","slug":"tractor-trolley-overturned-one-woman-died-and-nine-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिला की मौत, नौ की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिला की मौत, नौ की हालत गंभीर
Sun, 24 Apr 2022 01:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:59 PM IST
सार
ट्रैक्टर-ट्रॉली से जसराना के गांव पलिया सलेमपुर जा रहे लोग दुर्घटना का शिकार हो गए। एका थाना क्षेत्र के गांव नगला रते के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि नौ गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बीकानेर में सड़क हादसा
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के गांव नगला रते के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर पलट गई। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, नौ लोग घायल हुए हैं, जिनको सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया। मामूली रुप से घायल लोगों को जसराना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी लोग जसराना के गांव नगला पलिया सलेमपुर गमी में शामिल होने जा रहे थे।
एका के गांव दोरदा नगला धीर निवासी कांती देवी (50) की रिश्तेदारी जसराना थाना क्षेत्र के गांव पलिया सलेमपुर में है। गमी होने के कारण कांती देवी और उनके परिवार के सदस्य ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा दोरदा नगला धीर से पलिया सलेमपुर जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 20 -25 लोग सवार थे। नगला रते के समीप तिकोनिया के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में असुंतलित होकर पलट गई।
चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के साथ पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जसराना भिजवा दिया। कांतीदेवी (50) की हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले गए यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं केशकांती, मुन्नी देवी, राजबेटी, हरवेश, उमेश, बतासो देवी, कमलेश, पप्पू को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार का कहना है कि महिला की मौत हुई है। करीब नौ लोग घायल हुए हैं।