फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tractor-trolley overturned one woman died and nine in critical condition 

फिरोजाबाद: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिला की मौत, नौ की हालत गंभीर

Sun, 24 Apr 2022 01:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Apr 2022 01:59 PM IST
सार

ट्रैक्टर-ट्रॉली से जसराना के गांव पलिया सलेमपुर जा रहे लोग दुर्घटना का शिकार हो गए। एका थाना क्षेत्र के गांव नगला रते के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि नौ गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन
Tractor-trolley overturned one woman died and nine in critical condition 
बीकानेर में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

फिरोजाबाद के गांव नगला रते के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर पलट गई। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, नौ लोग घायल हुए हैं, जिनको सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया। मामूली रुप से घायल लोगों को जसराना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी लोग जसराना के गांव नगला पलिया सलेमपुर गमी में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन


एका के गांव दोरदा नगला धीर निवासी कांती देवी (50) की रिश्तेदारी जसराना थाना क्षेत्र के गांव पलिया सलेमपुर में है। गमी होने के कारण कांती देवी और उनके परिवार के सदस्य ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा दोरदा नगला धीर से पलिया सलेमपुर जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 20 -25 लोग सवार थे। नगला रते के समीप तिकोनिया के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में असुंतलित होकर पलट गई। 
विज्ञापन


चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के साथ पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और  घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जसराना भिजवा दिया। कांतीदेवी (50) की हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले गए यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं केशकांती, मुन्नी देवी, राजबेटी, हरवेश, उमेश, बतासो देवी, कमलेश, पप्पू को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार का कहना है कि महिला की मौत हुई है। करीब नौ लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed