फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tractor-trolley overturned on Makhanpur-Naseerpur road

फिरोजाबाद में हादसा: बटेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, कई घायल

Mon, 02 Aug 2021 07:48 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 02 Aug 2021 07:48 PM IST
सार

शाम करीब साढ़े चार बजे ट्रैक्टर ट्रॉली सवार श्रद्धालु मक्खनपुर नसीरपुर गांव के समीप पहुंचे थे। तभी ट्रैक्टर चला रहे रामकिशन पुत्र रामप्रकाश निवासी कलूपुरा थाना खैरगढ़ से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई।

विज्ञापन
Tractor-trolley overturned on Makhanpur-Naseerpur road
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के बाद मौके पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में मक्खनपुर नसीरपुर मार्ग पर अंसतुलित हुई ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में महिला व बच्चों सहित करीब 20 लोग घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर बनी है। खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कलूपुरा के ग्रामीण अवधेश के ट्रैक्टर ट्राली से बटेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन को गए थे। दोपहर बाद सभी लोग घर आ रहे थे। शाम करीब साढ़े चार बजे ट्रैक्टर ट्रॉली सवार श्रद्धालु मक्खनपुर नसीरपुर गांव के समीप पहुंचे थे। तभी ट्रैक्टर चला रहे रामकिशन पुत्र रामप्रकाश निवासी कलूपुरा थाना खैरगढ़ से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। नसीरपुर और मक्खनपुर थानाध्यक्ष भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार को अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

यह हुए घायल
राधिका, आकाशख् अभय, भूरी देवी, सर्ववती, निवासी डिवाइची शिकोहाबाद, विजय, रिस्क, निमोद, विरमादेवी, गुड्डी, उर्मिला, राहुल, सीमा, गोलू, सिखा, मंयक, वंदना, सुनील को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। शकुंतला पत्नी अर्जेट सिंह निवासी डिवाइची की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed