फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tractor trolley entered the kiosk in Puramana, woman dies

पुरामना में खोखे में घुसी ट्रैक्टर ट्रॉली, महिला की मौत

Thu, 26 Aug 2021 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley entered the kiosk in Puramana, woman dies
किरावली (आगरा)। अछनेरा के गांव पुरामना में सड़क किनारे रखे खोखे में बुधवार की सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली घुस गई। हादसे में महिला दयावती (50) की मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक भाग निकला। आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। एसडीएम ने जल्द कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा दिलाकर शांत कराया।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव पुरामना में दीवान सिंह बघेल का सड़क किनारे खोखा है। बुधवार को दीवान सिंह की पत्नी गजना (45), दयावती (50), उनकी रिश्तेदार द्रोपा उर्फ अशर्फी (60) निवासी अस्तावन, नदवई जिला भरतपुर, राजस्थान बैठी थीं। तभी अछनेरा की ओर से आई ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खोखे में घुस गई।
विज्ञापन

हादसे में तीनों महिलाओं के साथ ही पुरामना गांव का भीमसेन (25) घायल हो गए। हादसे से हड़कंप मच गया। चीख-पुकार पर जुटे लोग घायलों अस्पताल लेकर गए। जहां दयावती को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य दोनों महिलाओं को आगरा में भर्ती कराया गया है। हादसे में महिला की मौत से गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने अछनेरा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर अछनेरा एसओ उदयवीर सिंह के साथ एसडीएम किरावली विनोद जोशी पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया। जाम से करीब आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed