फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tractor suddenly come on rail track at Mathura railway station

पीछे से आ रही थी उत्कल एक्सप्रेस, तभी अचानक प्लेटफॉर्म दो की लाइन पर आ गया ट्रैक्टर

Sat, 19 May 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 19 May 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
tractor suddenly come on rail track at Mathura railway station
रेल लाइन पर ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो की रेल लाइन पर अचानक ट्रैक्टर आ गया। जिससे वहां हड़कंप मच गया। ट्रैक्टर आने से दो मिनट पहले ही उस लाइन से महाकौशल एक्सप्रेस गुजरी थी और उत्कल एक्सप्रेस आने वाली थी। 
विज्ञापन


घटना के बाद तुरंत उत्कल एक्सप्रेस को आउटर पर रोका गया। रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म तीन पर वाशेबल एप्रेन बनाने का काम चल रहा है। इसके लिए प्लेटफार्म दो पर चार ट्रैक्टर लगे हैं। शुक्रवार सुबह मजदूर काम कर रहे थे। 
विज्ञापन


सुबह 11:58 मिनट पर प्लेटफार्म दो से जबलपुर निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस गुजरी। ट्रेन के गुजरते ही एक ट्रैक्टर की कपलिंग टूट गई और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर प्लेटफार्म दो की रेल लाइन पर आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सामने गुजर रही थी मालगाड़ी

tractor suddenly come on rail track at Mathura railway station
रेल लाइन पर ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
महाकौशल के पीछे से आगरा से उत्कल एक्सप्रेस को प्लेटफार्म दो पर आना था। इसके आने की घोषणा हो रही थी। जिस वक्त ट्रैक्टर लाइन पर आया, उसी दौरान बीच की लाइन से मालगाड़ी गुजर रही थी। 

घटना से रेल कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेल अफसरों ने उत्कल एक्सप्रेस को आउटर पर 20 मिनट के लिए रोक दिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना पर स्टेशन मास्टर केएल मीणा, आरपीएफ, जीआरपी व रेलकर्मी पहुंच गए। 

12 बजे के बाद काम पर लगे मजदूरों ने दूसरे ट्रैक्टरों की लिफ्ट के माध्यम से उस ट्रैक्टर को लाइन से हटाया। इसके बाद रेल अफसरों ने उत्कल एक्सप्रेस को प्लेटफार्म पांच से गुजारा। रेलवे इंजीनियरों ने ट्रैक को चेक करने के बाद अन्य ट्रेनों को गुजारा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed