फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tractor riders attacked car riders, accused of robbery

ट्रैक्टर सवारों ने कार सवारों पर किया हमला, लूट का आरोप

Mon, 22 Aug 2022 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Tractor riders attacked car riders, accused of robbery
खंदौली। क्षेत्र के ग्राम वास इंदा के समीप रविवार की शाम ट्रैक्टर ट्रॉली सवार युवकों ने कार सवारों पर हमला कर दिया। इसमें कार सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों ने हमलावरों पर रुपये लूटने का आरोप भी लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

नाउ की सराय निवासी राणा प्रजापति ने पुलिस को बताया कि झरना नाले के समीप उनका क्रेजी वाटर पार्क है। रविवार की शाम वे कार से वाटर पार्क जा रहे थे। उनके साथ परिचित दीपक भी था। उन्हें विष्नू को 40 हजार रुपये देने थे। बताया कि पार्क पर जाते समय उन्होंने वास इंदा गांव के समीप अपनी कार रोक दी। तभी ट्रॉली में सवार करीब 6 युवक पहुंचे और टेंपो वाले की पिटाई करने लगे। उन्होंने कार से उतरकर बीच बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन्हें पीट दिया। इस बीच रुपये लेने के लिए आए विष्नु ने बीच बचाव किया, तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी। आरोप है कि हमले के दौरान कार सवार उनका 40 हजार रुपये भी लूट ले गए। कार्यवाहक थाना प्रभारी कुलदीप मलिक ने बताया कि मामला मारपीट का है। लूट का आरोप सही नहीं लग रहा है। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed