{"_id":"6637a0a7b2b8ee23fd0827c6","slug":"tractor-ran-over-daroga-and-three-home-guards-another-home-guard-got-injured-in-accident-dead-2024-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: चेकिंग के लिए रोकने पर दरोगा और तीन होमगार्डों पर चढ़ाया ट्रैक्टर, हादसे में घायल दूसरे होमगार्ड की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चेकिंग के लिए रोकने पर दरोगा और तीन होमगार्डों पर चढ़ाया ट्रैक्टर, हादसे में घायल दूसरे होमगार्ड की गई जान
Sun, 05 May 2024 08:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 05 May 2024 08:37 PM IST
सार
चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर तीन होमगार्ड और एक दरोगा पर चढ़ा दिया। इस हादसे में एक होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के इरादतनगर के लुहेटा मार्ग पर शनिवार रात को चेकिंग के लिए रोकने पर चालक ने तीन होमगार्ड और एक दरोगा पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था। हादसे में होमगार्ड उमेश मिश्रा की मौके पर मौत हुई थी। वहीं घायल होमगार्ड रक्षाराम (50) ने भी इलाज के दौरान रविवार तड़के दम तोड़ दिया। वह ट्रैक्टर में फंस गए थे। चालक ने ट्रैक्टर नहीं रोका था। उन्हें आधा किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया।
हादसे में घायल दरोगा अंकुर पंवार और होमगार्ड कौशल किशोर को उपचार के बाद रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। मामले में अंकुर पंवार की तहरीर पर चालक सोनू कुशवाह, निवासी दुलिया पुरा शमसाबाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। ट्रैक्टर मालिक प्रमोद सिंह, नगला मेवा, शमसाबाद हैं। पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि होमगार्ड कंपनी के साथ 15 अप्रैल को श्रावस्ती से चुनाव ड्यूटी के लिए निकले थे। पहले बिजनौर गए। वहां से गाजियाबाद गए थे। 27 अप्रैल से आगरा आए थे।

शनिवार रात 10 बजे लुहेटा मार्ग पर थाना इरादतनगर के दरोगा अंकुर पंवार के साथ होमगार्ड उमेश मिश्रा, रक्षाराम वर्मा, कौशल किशोर, नरेंद्र कुमार, घनश्याम पांडेय, प्रभुदयाल, अमरनाथ, रामस्वरूप शुक्ला, केशव राम, रामनरेश चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान तेज गति से आते ट्रैक्टर चालक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। मोड़ पर तीन होमगार्ड और दरोगा को चपेट में ले लिया। इसमें दो होमगार्ड रक्षाराम वर्मा और उमेश मिश्रा की मौत हो गई।

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
रक्षाराम श्रावस्ती के थाना सिरसिया के गांव रंजीत पुर के रहने वाले थे। वह घायल हुए थे। उनका एसएन इमरजेंसी में उपचार कराया जा रहा था। उनकी रविवार तड़के तकरीबन 4:30 बजे मृत्यु हो गई। परिजन ने बताया कि रक्षाराम की दो बेटियां पूनम, राजकुमारी और एक बेटा प्रवीन है। बेटा खेतीबाड़ी करता है। रक्षाराम घर में अकेले कमाने वाले थे। घटना की जानकारी पर परिजन पहुंच गए। श्रावस्ती स्थित थाना जावाली के गांव लालपुर निवासी उमेश मिश्रा की एक बेटी शादीशुदा है।

चालक भाग निकला, पुलिस के पास गाड़ी तक नहीं
घायल होमगार्ड कौशल किशोर ने बताया कि चालक पुलिस को देखकर ट्रैक्टर तेज गति से दौड़ाने लगा था। पुलिस टीम और होमगार्ड ने बचने की कोशिश की, लेकिन चार लोग चपेट में आ गए। खेत जोतने के लिए चालक ट्रैक्टर ले जा रहा था। पिछले हिस्से में उमेश मिश्रा और रक्षाराम वर्मा फंस गए थे। वह लोग ट्रैक्टर को रोकने के लिए पीछे दौड़े। मगर, उनके पास पुलिस का कोई वाहन नहीं था। दरोगा अंकुर पंवार ही बाइक लेकर आए थे, लेकिन वो भी घायल हो गए। इस वजह से ट्रैक्टर का पीछा नहीं किया जा सका। चालक आधा किलोमीटर की दूरी पर ट्रैक्टर को खेत में खड़ा करने के बाद भाग निकला।