फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tractor loader crashed, one lady died, 16 injured

गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडर टेंपो ट्रैक्टर से टकराया, महिला की मौत

Wed, 01 Jun 2022 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
tractor loader crashed, one lady died, 16 injured
कासगंज सडक हादसे में मृतक राजस्थान की महिला श्रद्धालु वीरावती का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सोमवती अमावस्या पर्व कर स्नान कर देर रात लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा लोडर टेंपो ढोलना क्षेत्र में बाईपास रोड पर लकड़ी से भरे ट्रैक्टर से टकरा गया। हादसे में लीलावती (60) पत्नी लखमी सिंह निवासी मंड़ौली भरतपुर राजस्थान को मृत घोषित कर दिया और 16 श्रद्धालु गंभीर घायल हो गए। घायलों को पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात्रि सड़क हादसा बाईपास रोड पर भगवंतपुर पुल के समीप हुआ। राजस्थान के भरतपुर जनपद के ग्राम बझेरा के श्रद्धालु सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान करने के लिए कछला गंगा घाट आए हुए थे। श्रद्धालु गंगा स्नान कर देर रात्रि अपने गांव लोडर टेंपो से जा रहे थे। भगवंतपुर के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर से लोडर टेंपो टकरा गया। लोडर टेंपो में सवार श्रद्धालुओं में चीखपुकार मच गई। उनकी चीखपुकार सुनकर राहगीर और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना ढोलना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार दोहरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 16 घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घायलों में ये शामिल
निहाल सिंह (38), बबली (30) जय सिंह, कुसुमा (35) प्रीतम सिंह, ताराचंद (22) राधाकृष्ण, अंगूरी देवी (70) पत्नी मूलचंद, निशा (15) पुत्री निहाल सिंह, सलौनी (08) पुत्री डोरीलाल, लक्ष्मी (35) पत्नी भगवान स्वरूप, कमलेश (35) पत्नी रक्कू, लंबो (70) पत्नी वीरी सिंह, वीरेंद्र (29) बझेरा भरतपुर राजस्थान, मान्या (22) पत्नी ईश्वरी, पूजा (14) पुत्री हरी सिंह, मनीष (22) विजय सिंह, धीरज (10) पुत्र पतवारी निवासी अछनेरा आगरा, खुशबू (12) पुत्री भगवान सिह निवासी नबीपुर शंख मोहरा मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

25 यात्री श्रद्धालु थे लोडर टेंपो में
सोमवार की देर रात्रि गंगा स्नान कर श्रद्धालु लोडर टेंपो से जब राजस्थान के भरतपुर जा रहे थे, तब उसमें 25 श्रद्धालु सवार थे। लोडर टेंपो ओवर लोड था। लोडर टेंपो सामान को लाने ले जाने के लिए हैं। जबकि उसमें सवारियों को लेकर जाया जा रहा था।

लोडर वाहन में श्रद्धालु यात्रियों की संख्या क्षमता से अधिक थी। सड़क हादसे के सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मृतक महिला श्रद्धालु का पोस्टमार्टम कराया गया है। - अनिल कुमार दौहरे, कोतवाली प्रभारी ढोलना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed