फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tractor crushes villagers two dies in firozabad

फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर ने ग्रामीणों को रौंदा, महिला समेत दो की मौत, दो घायल

Sat, 30 Jan 2021 04:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Jan 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
tractor crushes villagers two dies in firozabad
फिरोजाबाद: इस ट्रैक्टर से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद जिले के गांव नगला ख्याली में शनिवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर महिला समेत दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। गंभीर हालत में घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। चारों ग्रामीण आवारा जानवरों से फसल की रखवाली के लिए खेत के किनारे बैठे थे। वहीं चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


थाना जसराना के के गांव नगला ख्याली में रमेश चंद्र (75) नगला श्योंराम, अजुध्याश्री (60) पत्नी बालाराम, रामबाबू, राजवीर उर्फ गप्पू निवासी नगला हरिपाल शनिवार दोपहर को खुले में घूमते पशुओं से फसलों की रखवाली करने के लिए खेत के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान झपारा की तरफ से तेज रफ्तार के साथ आई अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चारों को अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


जिससे रमेश चंद और अजुध्याश्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामबाबू और गप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली खेत किनारे खाई में पलट गई। जानकारी होने पर आसपास के खेतों में मौजूद लोगों को आता देख चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed