फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tractor crushes three children, five years old girl dies in mathura

दीवार तोड़कर घर में घुसा ट्रैक्टर, आंगन में खेल रही बच्ची की मौत, दो बहनें घायल

Tue, 06 Nov 2018 08:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 06 Nov 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
Tractor crushes three children, five years old girl dies in mathura
सांकेतिक चित्र
छाता इलाके के गांव दौताना में मंगलवार शाम कल्टीवेटर लेकर आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार तोड़ते हुए आंगन में खेल रहे बच्चों पर चढ़ गया। इससे एक बच्ची की मौत हो गई और उसकी दो बहनें घायल हो गईं। 
विज्ञापन


छाता पुलिस के पहुंचने से पहले चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने घायल दोनों बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दिवाली से पहले हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


कोतवाली छाता के गांव दौताना निवासी मुकीश की बेटी आरशी (5), सैफी (7) और हेबसा (2) घर के आंगन में खेल रही थीं। इसी बीच अनियंत्रित हुआ कल्टीवेटर लगा ट्रैक्टर दीवार तोड़कर एक घर में घुस गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरशी की मौके पर ही मौत

वहां खेलते बच्चों पर ट्रैक्टर चढ़ने से आरशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन सैफी और हेबसा घायल हो गईं। ग्रामीण दौड़कर आते, उससे पहले चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने दो बहनों को अस्पताल के लिए भिजवाया। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक अशरफ पुत्र सगीर है, जो कि भाग खड़ा हुआ। यह जानकारी जुटाई जा रही है कि आखिर अनियंत्रित ट्रैक्टर कैसे हुआ। तहरीर आने पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed