फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tractor crushed two brothers during sleeping on brick kiln after accident in Rajasthan dead bodies reached mainpuri

मैनपुरी: एक साथ बुझ गए घर के दो चिराग, राजस्थान में हुए हादसे के बाद गांव में पहुंची दो भाइयों की लाशें, छा गया मातम   

Fri, 15 Apr 2022 08:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Apr 2022 08:00 PM IST
सार

दोनों भाइयों की एक साथ लाशें जब गांव पहुंचीं, तो हर आंख नम हो गई। मृतक भाइयों के माता-पिता तो बेसुध हो गए। गांव वाले उन्हें संभालते हुए दिखाई दिए। दोनों भाइयों के शवों का एक साथ ही अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Tractor crushed two brothers during sleeping on brick kiln after accident in Rajasthan dead bodies reached mainpuri
गांव में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कैथ के रहने वाले दो सगे भाइयों की राजस्थान में हुए एक हादसे में मौत हो गई। बुधवार को दोनों भाई ईंट भट्ठे पर लेटे थे, तभी ट्रैक्टर ऊपर से गुजर गया। शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम के बाद गांव लाए गए तो मातम छा गया।
विज्ञापन


गांव नगला कैथ निवासी धर्मवीर सक्सेना करीब दो वर्ष से राजस्थान के श्री गंगानगर गड़साना स्थित एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी कर रहे हैं। उनके साथ पत्नी किरण, 14 वर्षीय पुत्र मिथुन, 10 वर्षीय पुत्र रोहित व दो पुत्रियां भी साथ रह कर ईंट पथाई का काम कर रहीं थीं। बुधवार की सुबह जब धर्मवीर, पत्नी व पुत्रियां कच्ची ईंट निकाल रहे थे, तभी मिट्टी से भरा एक ट्रैक्टर पास ही लेटे मिथुन व रोहित के ऊपर से होकर गुजर गयी। 
विज्ञापन


हादसे में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं मिथुन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव नगला कैथ पहुंचे। यहां गमगीन माहौल में दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुत्रों को खोने के बाद माता-पिता हुए बेसुध

हादसे में अपने दो बेटों को गंवाने के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते-रोते दोनों  बेसुध हो जाते हैं। मजदूरी का काम करने वाले धर्मवीर ने बताया कि वह दिन रात अपने बच्चों की खातिर ही मेहनत कर रहा है। दो बेटियां शादी योग्य हो चुकीं हैं। पुत्रियों की शादी के बाद जिन बेटों का सहारा था, हादसे में वह भी साथ छोड़ कर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed