फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tow Year Old Minor fell Death bucket full of water Mainpuri uttar pradesh

Mainpuri: चारपाई पर खेल रहा दो साल का बच्चा पानी से भरी बाल्टी में गिरी, हुई मौत 

Fri, 24 Jun 2022 04:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Jun 2022 04:40 PM IST
सार

मैनपुरी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। चारपाई पर खेल रहा बच्चा अचानक नजदीक में रखी पानी से भरी बाल्टी में गिर गया और मौके पर ही तड़प-तड़प कर बच्चे की मौत हो गई।

 

विज्ञापन
Tow Year Old Minor fell Death bucket full of water Mainpuri uttar pradesh
पानी की बाल्टी में डूबने से बच्चे की मौत। (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के नवीगंज चौकी क्षेत्र के ग्राम जनौरा में दो वर्षीय बालक की बाल्टी में गिर कर मृत्यु हो गई। जब इसकी जानकारी घरवालों को हुई तो कोहराम मच गया। जनौरा निवासी विश्राम सविता का लगभग 2 वर्षीय पुत्र आर्यन कल शाम 7:00 बजे अपने घर पर चारपाई के ऊपर खिलौनों के साथ खेल रहा था, तभी अचानक वह पास में रखे पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। जब तक परिजनों को इसकी जानकारी  हुई तब तक काफी देर हो चुकी थी।  परिजनों द्वारा बच्चे के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सबका लाडला था प्रशांत 

गांव जनौरा में हुए हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। पानी से भरी बाल्टी में गिरकर डेढ़ साल के बच्चे की मौत से घर में मातम छाया हुआ है। बच्चे का शव देखकर मां दहाड़ मारकर रो पड़ी वहीं पिता भी बेसुध हो गया। तीन भाई-बहनों में प्रशांत सबसे छोटा था, इसलिए वह सबका लाड़ला था।
विज्ञापन


गांव जनौरा में बच्चे की मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। डेढ़ वर्षीय बेटे प्रशांत का शव देखकर मां बबली दहाड़ मारकर रो लगी। वहीं पिता विश्राम सविता भी बेसुध हो गए। परिजन और आसपास के लोगों ने किसी तरह दोनों को संभाला। शुक्रवार सुबह गमगीन माहौल में बच्चे के शव का अंतिम संस्कार किया गया। भाई की मौत से 13 वर्षीय बहन भावना भी विलख पड़ी। परिजन ने बताया कि हादसे ने हंसते खेलते परिवार की खुशियों को छीन लिया है। विश्राम सिंह के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी भावना 13 साल की तो वहीं बेटा नितिन तीन साल का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed