फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tourists will not get three hours entry in taj mahal

संडे को ताजमहल के दीदार का है प्लान तो पहले पढ़ लीजिए ये खबर

Sat, 10 Mar 2018 05:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 10 Mar 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
tourists will not get three hours entry in taj mahal
ताजमहल
अगर आप रविवार को ताजमहल का दीदार करने आगरा आ रहे हैं तो सुबह ही कर लें। दोपहर तीन बजे के बाद ताजमहल में आम पर्यटकों के लिए टिकटों की बिक्री बंद हो जाएगी। 
विज्ञापन


शाम चार बजे से ताजमहल के गेट बंद कर दिए जाएंगे, जो शाम को भी नहीं खुलेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रविवार को ताजमहल भ्रमण पर आने के कारण ताजमहल रविवार शाम को आम पर्यटकों के लिए तीन घंटे तक बंद रहेगा।
विज्ञापन


रिपब्लिक ऑफ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों चार दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं। वह रविवार को ताजमहल आएंगे। एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. भुवन विक्रम ने बताया कि रविवार दोपहर तीन बजे से पूर्वी और पश्चिमी गेट की टिकट खिड़की बंद कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम चार बजे दोनों गेटों से प्रवेश बंद कर दिया जाएगा, जो शाम 6.30 बजे तक या उनकी यात्रा पूरी होने तक बंद रहेगा। फ्रांसीसी राष्ट्रपति मेक्रोन रविवार शाम 4:45 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। 

यहां से वह सीधे ताजमहल के लिए रवाना होंगे। शाम 5:10 बजे ताजमहल में प्रवेश करेंगे। वह लगभग एक घंटे तक संगमरमरी स्मारक का दीदार करेंगे। शाम 6:10 बजे खेरिया हवाई अड्डे के लिए निकलेंगे और 6:40 बजे दिल्ली के लिए उनका विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।

आगरा टूर ऑपरेटरों ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति के ताज दौरे के मद्देनजर आइटनरी में तब्दीली की है। सुबह दिल्ली या जयपुर से आगरा आने वाले सैलानियों को सुबह से दोपहर तक ताजमहल दिखाया जाएगा। वहीं दोपहर बाद जब ताज बंद हो जाएगा, तब किला और फतेहपुर सीकरी समेत अन्य स्मारकों के दीदार के लिए ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed