{"_id":"62f93c1ae22a01202c17bb01","slug":"tourists-will-get-free-entry-to-taj-mahal-on-independence-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: ताजमहल में उमड़े 70 हजार सैलानी, अव्यवस्थाओं के बीच किया दीदार, आज भी निशुल्क प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: ताजमहल में उमड़े 70 हजार सैलानी, अव्यवस्थाओं के बीच किया दीदार, आज भी निशुल्क प्रवेश
Mon, 15 Aug 2022 12:14 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:14 AM IST
सार
स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को ताजमहल समेत सभी स्मारकों में पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। रविवार को निशुल्क प्रवेश के कारण 70 हजार पर्यटकों ने ताज का दीदार किया।
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल पर मुख्य गुंबद पर प्रवेश बंद करने के बाद भी सैलानियों की दीवानगी कम नहीं हो सकी है। रविवार को नीम तिराहे पर रस्सियों की रेलिंग लगाकर पुलिस ने भीड़ प्रबंधन का प्रयास किया मगर बारिश में यह व्यवस्था भी फेल हो गई। देर शाम तक अनुमानित 70 हजार से ज्यादा लोगों ने ताज का दीदार किया। स्वतंत्रता दिवस पर भी ताजमहल समेत सभी स्मारकों में पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
ताजमहल पर एक सप्ताह से 50 से 80 हजार तक पर्यटक रोजाना पहुंच रहे हैं। एएसआई ने भीड़ के दबाव के चलते मुख्य गुंबद पर सैलानियों का प्रवेश बंद कर दिया। मगर सैलानियों के सैलाब में कोई कमी नहीं आई है। रविवार को भी सुबह से ही लंबी कतारें लगना शुरू हो गईं। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
सैलानियों के लिए नीम तिराहे पर पुलिस ने रस्सियां बांधी थीं, लेकिन बारिश के बाद यह व्यवस्था भी दो घंटे तक ठप हो गई। ताज के भीतर भी सैलानियों की भीड़ नियंत्रित करने में एएसआई और सीआईएसएफ के जवानों को पसीने छूट गए।
विज्ञापन