फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tourists will get bikes for rent in agra

Agra: गोवा जैसी रेंटल बाइक का मजा जल्द ही आगरा में भी, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू हो रही योजना

Wed, 24 Aug 2022 12:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Aug 2022 12:06 AM IST
सार

गोवा की तर्ज पर ताजनगरी में रेंटल बाइक के जरिए स्मारकों का भ्रमण किया जा सकेगा। राज्य परिवहन प्राधिकरण ने रेंटल बाइक योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस योजना में बुलेट मोटरसाइकिल 1200 रुपये और स्कूटर 500 रुपये प्रतिदिन के किराये पर मिल सकेगी।

विज्ञापन
tourists will get bikes for rent in agra
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आप मोहब्बत की नगरी आगरा घूमने आए हैं और सस्ते किराये वाली कैब नहीं मिल रही तो, ऐसे में आपके लिये प्रदेश परिवहन प्राधिकरण एक बड़ा तोहफा लेकर आया है। आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रदेश सरकार गोवा जैसी रेंटल बाइक योजना की शुरुआत कर रही है।

विज्ञापन


राज्य परिवहन प्राधिकरण ने प्रदेश में पहली बार आगरा में एक कंपनी को रेंटल बाइक योजना में बाइक संचालन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके अंतर्गत शुरुआत में सात वाहनों को अनुमति दी गई है। जिससे यहां आने वाले पर्यटक व काम से आने वाले लोगों को सहूलियत मिल सकेगी। संभागीय परिवहन विभाग ने इन सभी वाहनों की जांच प्रक्रिया पूरी कर अपनी रिपोर्ट राज्य परिवहन प्राधिकरण को भेज दी है।

विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस और आधार जरूरी

रेंटल बाइक चलाने के लिए आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड होना बेहद जरूरी है। वाहन स्वामी की ओर से किसी भी पर्यटक को कुछ आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए कंपनी को अपना टूर प्लान भी देना होगा। इस सेवा के लिए पर्यटकों को 24 घंटे के लिए बुलेट के लिए 1200 रुपये, स्कूटर के लिए 500 रुपये देने होंगे। इन सभी वाहनों में जीपीएस लगा हुआ है। जिससे इन वाहनों की निगरानी होगी। इसके साथ ही इनमें ऑटोमैटिक ई-लॉक सिस्टम भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों को मिलेगी राहत

आगरा के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) एके सिंह ने बताया कि ताजमहल को देखने के लिए बड़ी संख्या में देसी-विदेशी पर्यटक आगरा आते हैं, पर्यटकों के लिए यह अच्छी योजना है। रेंटल मोटर साइकिल स्कीम 1997 के तहत इसकी अनुमति दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed