फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourists unconscious in Taj Mahal

ताजमहल में हीट स्ट्रोक, तमिलनाडु का पर्यटक हुआ बेहोश

Tue, 02 Oct 2018 11:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 02 Oct 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
Tourists unconscious in Taj Mahal
ताजमहल में बेहोश पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला
आगरा में ताजमहल पर छुट्टी का दिन होने के कारण सुबह से ही पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया, लेकिन तेज धूप से पर्यटक परेशान रहे। तमिलनाडु का एक पर्यटक रॉयल गेट के पास गर्मी से गश खाकर बेहोश हो गया। इस पर एएसआई के अधिकारियों ने आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


ताजमहल पर मंगलवार को सुबह से ही काफी भीड़ थी। दोपहर बाद पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो गया। इस कारण पूर्वी और पश्चिमी गेटों पर प्रवेश के लिए लंबी कतारें लगी रही। भीषण गर्मी के कारण पर्यटकों का बुरा हाल रहा। कई पर्यटक धूप से बचने को ताज परिसर के अंदर पेड़ों की छांव में बैठे रहे।
विज्ञापन


इसके पहले दोपहर तकरीबन 12 बजे तमिलनाडु का पर्यटक तिलवराम (65) गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर पड़े। इस दरम्यान ताज में भूमि संसाधन व ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव अनंत कुमार भी प्रशासनिक अफसरों के साथ भ्रमण कर रहे थे। एएसआई के अधिकारियों ने पर्यटक को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पर्यटक को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed