फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tourists reading fatiha on taj mahal video goes viral

ताजमहल के मुख्य मकबरे पर पर्यटकों ने पढ़ी फातिहा, वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू

Sun, 01 Dec 2019 09:48 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Dec 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
tourists reading fatiha on taj mahal video goes viral
वीडियो से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर नियम टूटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को सोशल मीडिया पर ताजमहल का ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिससे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


21 सेकंड के वीडियो में कुछ लोग ताजमहल के मुख्य मकबरे पर फातिहा पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। इनमें महिला पर्यटक भी शामिल हैं। यह वीडियो कब का है, इसका अभी पता नहीं चल सका है। फातिहा पढ़ने वालों के साथ एक गाइड भी है। 
विज्ञापन


नियम के अनुसार ताजमहल के अंदर किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधि नहीं की जा सकती है। केवल शुक्रवार के दिन ही यहां स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ी जाती है। इसके अलावा ईद पर नमाज पढ़ी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में ताजमहल प्रभारी अंकित नामदेव ने बताया कि ऐसा वीडियो संज्ञान में आया है। यह वीडियो कब का है यह फिलहाल पता नहीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच कराई जा रही है। वीडियो में कुछ लोग फातिहा पढ़ते दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed