{"_id":"61ad20a9cb454805502a0252","slug":"tourist-problem-in-taj-agra-news-agr516932496","type":"story","status":"publish","title_hn":"पयटकों से ताज गुलजार, प्रवेश के लिए तीन घंटे तक किया इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पयटकों से ताज गुलजार, प्रवेश के लिए तीन घंटे तक किया इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। ताजमहल पर रविवार को 21687 देसी-विदेशी पर्यटकों ने भ्रमण किया। सुबह से ही पूर्वी और पश्चिमी गेटों की टिकट विंडो पर मारामारी मची रही। व्यवस्थाएं तार-तार हो गईं। किसी तरह एक से डेढ़ घंटे में टिकट लेने के बाद प्रवेश के लिए गेट पर पहुंचे तो वहां भी डेढ़ घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। शाम तक दोनों गेटों पर पर्यटक प्रवेश के लिए परेशान रहे। आगरा किले पर भी यही हालात नजर आए। यहां 6267 पर्यटकों ने भ्रमण किया।
डेढ़ साल के बाद टूरिस्ट सीजन में एक बार फिर से ताज पर वीकेंड पर 20 से 25 हजार तक पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। ताज के पूर्वी और पश्चिमी गेटों पर टिकट के लिए केवल एक-एक विंडो खोली गई हैं। रविवार को इन विंडो पर टिकट लेने के लिए मारामारी के हालात बने रहे। दिल्ली के देव कुमार का कहना था कि ताज के दीदार करने में इतनी मुश्किल आएंगी, नहीं सोचा था। बच्चे परेशान हो गए। सोनीपत की बेबी का कहना था कि एक घंटे तक टिकट विंडो के बाद डेढ़ घंटे गेट पर और इसके बाद मुख्य गुंबद पर लाइन में लगना पड़ा। पूरा दिन तो कतारों में बीत गया। फिरोजाबाद के मुईन ने बताया कि नेट में दिक्कत के कारण ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कर पाए तो उन्होंने खिड़की से टिकट खरीदा इसमें डेढ़ घंटा लग गया, एक घंटे लाइन में लगकर ताज में प्रवेश मिला। रविवार को दोपहर तीन बजे के बाद भी ताज की खिड़कियों पर टिकट लेने वालों की लाइन लगी हुई थीं। रविवार को दोनों विंडो से साढ़े पांच हजार टिकट बेचे गए। पिछले हफ्ते रविवार को 23 हजार पर्यटक ताजमहल आए थे।
सभी टिकट विंडो खोली जाएं
पर्यटन सीजन में टिकट विंडो की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। पर्यटक का पूरा समय लाइन में बीत जाएगा तो वह यहां लुत्फ कैसे उठाएगा। - संदीप अरोरा, पर्यटन उद्यमी
विज्ञापन
परेशानी होगी तो दोबारा क्यों आएंगे पर्यटक
ताजमहल के साथ ही आगरा किले पर भी सभी टिकट विंडो खोली जाएं। पर्यटकों को राहत मिलेगी तभी पर्यटन बढ़ेगा। अगर मुश्किल से ताज देखने को मिलेगा तो दोबारा क्यों यहां आना चाहेगा। - रमेश वाधवा, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट ऑनर्स एसोसिएशन
स्मारक पर्यटक
ताजमहल 21687
आगरा किला 6267
एत्माददैला 464
महताबा बाग 507
रामबाग 191
सिकंदरा 990
मरियम टूम 70
सीकरी 1500