{"_id":"61824d3dbf5bdf011f34f83a","slug":"tourist-less-during-diwali-festival-at-taj-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज पर त्योहार पड़ा भारी: दे दिनों में महज इतने सैलानियों ने देखा ताजमहल, अन्य स्मारकों पर भी संख्या रही कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज पर त्योहार पड़ा भारी: दे दिनों में महज इतने सैलानियों ने देखा ताजमहल, अन्य स्मारकों पर भी संख्या रही कम
Wed, 03 Nov 2021 02:28 PM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:28 PM IST
सार
ताजमहल पर सैलानियों की संख्या आम दिनों में बीस हजार के आस-पास रहती है। लेकिन त्योहार पर ये आंकड़ा आधा भी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली के त्योहार के लिए लोग जुटे हुए हैं। इसका असर ताजमहल पर सोमवार को नजर आया। अब तक ताज पर सामान्य दिनों में 12 से 15 हजार और वीक एंड पर 20 से 30 हजार तक सैलानी आ रहे थे। पंचोत्सव के पहले दिन धनतेरस पर महज आठ हजार सैलानी ही ताजमहल का दीदार करने आए। केवल ताज नहीं, बल्कि सभी स्मारकों पर पर्यटकों की संख्या बेहद कम रही। ताज पर मंगलवार को 8431, आगरा किला पर 2418, सिकंदरा पर 388, एत्माद्दौला पर 268, महताब बाग पर 141, रामबाग पर 66, मरियम का मकबरा पर 31 पर्यटक पहुंचे।
विज्ञापन
दिवाली से पहले ताज पर महज 9549 पर्यटक आए
इससे पहले ताजमहल पर सोमवार को महज 9,549 सैलानी पहुंचे। इनमें से 69 विदेशी पर्यटक थे। अन्य स्मारकों पर भी पर्यटकों की संख्या बेहद कम रही।
आगरा किला पर महज 2,733 सैलानी आए, जबकि सिकंदरा में 434, फतेहपुरी सीकरी में 592, एत्माद्दौला स्मारक में 215, मरियम के मकबरे में 61, रामबाग में 61 और महताब बाग में 237 पर्यटक ही आ पाए।
विज्ञापन
आगरा एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन अध्यक्ष शमशुद्दीन के मुताबिक ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या दिवाली पर इतनी कम नहीं रहती थी। कोरोना से पहले पंचोत्सव के दौरान 25 से 40 हजार पर्यटक तक रहते थे। जो लोग आगरा के रास्ते अपने घरों को जाते थे, वह ताजमहल देखकर ही दिवाली पर घर पहुंचते थे, पर इस बार दिवाली से पहले संख्या बेहद कम है।
विज्ञापन
बटेश्वर मेला: 11 लाख की घोड़ी लाडली पर फिदा रहे खरीदार, ऊंट का नाच देख सीडीओ हुए अचंभित, तस्वीरें