फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   International Women's Day 2022 Tourists Will Get Free Entry To All Monuments Including Taj Mahal

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: आज ताजमहल सहित सभी स्मारकों में महिलाओं के साथ पुरुषों को भी निशुल्क प्रवेश

Tue, 08 Mar 2022 09:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Mar 2022 09:18 AM IST
सार

शाहजहां के उर्स के बाद दूसरा मौका है, जब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पर्यटकों को ताजमहल में निशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। आज आगरा के अन्य स्मारकों में भी टिकट नहीं लेना पड़ेगा। 

विज्ञापन
International Women's Day 2022 Tourists Will Get Free Entry To All Monuments Including Taj Mahal
ताजमहल में महिला सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के निदेशक स्मारक डॉ. नवरत्न पाठक ने यह आदेश जारी किया है। यह पहली बार है, जब महिला दिवस पर पुरुषों को भी स्मारकों में बिना टिकट प्रवेश दिया जा रहा है। बीते दो साल केवल महिलाओं के लिए ही यह सुविधा दी गई थी।

विज्ञापन


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने चार मार्च को आदेश जारी किया था कि महिला दिवस पर स्मारकों में महिलाओं को नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। लेकिन सोमवार को जारी आदेश में न केवल महिलाओं बल्कि पुरुषों को भी निशुल्क प्रवेश की सुविधा दी गई। संस्कृति मंत्रालय की ओर से भी यह आदेश जारी किया गया। मंगलवार सुबह से ही ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी।  

विज्ञापन

उर्स के बाद दूसरा मौका, जब मिलेगा निशुल्क प्रवेश 

आगरा सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि मंगलवार को महिला दिवस पर सभी स्मारकों में पर्यटकों के लिए निशुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। शाहजहां के उर्स के सप्ताह भर बाद पर्यटकों को मंगलवार को ताजमहल देखने का मौका निशुल्क मिल पाएगा। ताजमहल में शाहजहां के उर्स में लगातार तीन दिन तक निशुल्क प्रवेश दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से ही उमड़ने लगी पर्यटकों की भीड़ 

निशुल्क प्रवेश के चलते सुबह से ही ताजमहल में प्रवेश के लिए पर्यटकों की कतारें लग गईं। स्थानीय लोग भी अपने परिवार के साथ ताज का दीदार करने पहुंचे हैं। आगरा किला, सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी समेत अन्य स्मारकों में भी अन्य दिनों के मुकाबले मंगलवार को ज्यादा पर्यटक पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed