फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourist facilities will be increased by Rs 29 crore at these monuments including Taj Mahal

UP:  ताजमहल सहित इन स्मारकों पर 29 करोड़ से बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं...रोशन होंगी राहें; प्रस्ताव स्वीकृत

Wed, 02 Jul 2025 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 02 Jul 2025 09:55 AM IST
सार

 ताजमहल सहित अन्य स्मारकों पर सुविधाएं बढ़ाने के लिए पथकर एवं अवस्थापना समिति की बैठक में 29 करोड़ के कार्यों के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। 
 

विज्ञापन
Tourist facilities will be increased by Rs 29 crore at these monuments including Taj Mahal
मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी व अन्य स्मारकों पर पर्यटक सुविधाएं बढ़ेंगी। प्रमुख मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था होगी। सौंदर्यीकरण से लेकर निर्माण कार्य और रखरखाव होगा। इसके लिए पथकर और अवस्थापना निधि से 29 करोड़ रुपये खर्च करने पर मंगलवार को मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक में स्वीकृति मिल गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  युवक का बेरहमी से कत्ल: शरीर पर ऐसे जख्म, जिनमें पड़ गए कीड़े...पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के भी कांप गए हाथ
विज्ञापन



आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) पथकर से 17 करोड़ और अवस्थापना से 6.50 करोड़ रुपये का कार्य कराएगा। पर्यटन विभाग ने 51 लाख रुपये के कार्यो के प्रस्ताव रखे। इनके अलावा जनप्रतिनिधियों ने मलिन बस्तियों में कार्यों के प्रस्ताव दिए हैं। मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने सभी प्रस्ताव पास करते हुए गुणवत्तायुक्त कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में टूरिज्म गिल्ड के राजीव सक्सेना और होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौहान ने महताब बाग तक गोल्फ कार्ट संचालन का सुझाव दिया। संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का टिकट 50 रुपये से कम करने के निर्देश मंडलायुक्त ने दिए हैं। बैठक में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली, पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



लाइट एंड साउंड शो पर जताई नाराजगी
आगरा किला में शुरू हुए लाइट एंड साउंड शो का प्रचार नहीं हो रहा। शो भी सिर्फ हिंदी में हो रहा है। फतेहपुर सीकरी में लाइंट एंड साउंड शो शुरू नहीं हुआ। इस लापरवाही पर मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने नाराजगी व्यक्त की।

ये भी पढ़ें -   UP:  ताज के पास क्यों चलाई एक के बाद एक तीन गोलियां, आरोपी ने बताई ऐसी वजह; सुनकर पुलिस भी हैरान


ये सुविधाएं बढ़ेंगी
- ताज पूर्वी गेट से पश्चिमी गेट तक स्ट्रीट लाइट, सड़क व नाली निर्माण होगा।
- ताजमहल व अन्य स्मारकों पर आरओ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे।
- एत्माउ्ददौला स्मारक के सामने कियोस्क हटेंगे, पार्किंग स्थल विकसित होगा।
- आगरा एंट्री गेट, रमाडा फ्लाईओवर सौंदर्यीकरण का 3 साल तक अनुरक्षण होगा।
- शमसाबाद रोड पर इनर रिंग रोड के पास सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाएगा।
- शिल्पग्राम में अग्निशमन संयत्र की मरम्मत, रखरखाव व अन्य कार्य किए जाएंगे।

ये राहें होंगी रोशन
- ग्वालियर मार्ग, दक्षिणी बाईपास, फतेहपुर सीकरी मार्ग, बोदला-बिचपुरी मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था।
- जयपुर हाईवे स्थित टाटा गेट से पथौली चौराहा, वायु विहार मोड़ तक प्रकाश व्यवस्था।
- इनर रिंग रोड पर शमसाबाद मार्ग तक अंडरपास पर फसाड लाइटिंग कराई जाएगी।
- ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर-3 में नाली, सड़क व आरसीसी निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed