{"_id":"5d622a3f8ebc3e0147577cea","slug":"tourist-face-trouble-buying-tickets-of-taj-mahal-on-weekends","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीकएंड पर ताजमहल का दीदार करने उमड़ी भीड़, टिकट के लिए मची मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकएंड पर ताजमहल का दीदार करने उमड़ी भीड़, टिकट के लिए मची मारामारी
Sun, 25 Aug 2019 11:57 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 25 Aug 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल के टिकट काउंडर पर पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्ण जन्माष्टमी पर ताजमहल पर सैलानियों का सैलाब उमड़ आया। शनिवार को ताजमहल का दीदार कर मथुरा के मंदिर जाने वालों की भीड़ के कारण ताज पर टिकट के लिए दिनभर मारामारी मची रही। टिकट काउंटरों से ही शनिवार को 26,430 टिकट बिके, जिनमें से 24069 भारतीय, 2049 विदेशी और 312 सार्क देशों के पर्यटकों ने खरीदे।
ऑन लाइन और अन्य स्मारकों से टिकटों की बिक्री को जोड़ लें तो शनिवार को 40 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। ताज पर सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक पर्यटकों की भारी भीड़ रही। सबसे ज्यादा सैलानियों का दबाव पश्चिमी गेट पर रहा।
मथुरा में जन्माष्टमी के लिए आए ज्यादातर लोगों ने सुबह ताज देखकर मथुरा का रुख किया। इस वजह से शनिवार को पश्चिमी गेट पर ज्यादा भीड़ रही। सहेली बुर्ज टिकट काउंटर पर एक से दो घंटे का समय टिकट खरीदने में लग गया।

टिकट काउंटर कम होने से बढ़ी दिक्कत
आगरा एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन अध्यक्ष शमशुद्दीन के मुताबिक एएसआई अधिकारियों को अच्छी तरह पता है कि त्योहारों की छुट्टी और वीकएंड पर भीड़ ज्यादा उमड़ती है, लेकिन टिकट काउंटरों पर कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही।
टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश के बाद भी पश्चिमी गेट और पूर्वी गेट पर पर्यटकों की कतारें नजर आ रही हैं। ताज पर टिकट खरीदना ही मुश्किल भरा रहा। इन्हीं अव्यवस्थाओं के कारण पर्यटकों की संख्या में गिरावट आ रही है।
एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार का कहना है कि टिकट विंडो पर सभी काउंटर चल रहे हैं। किसी एक समय ही भीड़ ज्यादा रही, लेकिन पूरे दिन ऐसी स्थिति नहीं रहती। उनकी असुविधा दूर करने के लिए ही विंडो शिफ्ट कर सामने की ओर बनाई जाएगी, जहां ज्यादा क ाउंटर और जगह रहेगी।