{"_id":"5cf95bc5bdec220754348834","slug":"tourist-come-in-taj-mahal-in-hot-summer-after-eid-latest-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईद के बाद उमड़ी सैलानियों की भीड़, हजारों पर्यटकों ने देखा ताजमहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद के बाद उमड़ी सैलानियों की भीड़, हजारों पर्यटकों ने देखा ताजमहल
Fri, 07 Jun 2019 12:01 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
ईद के बाद ताजमहल पर आए सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर 46 डिग्री पार पारे में भी ईद के बाद सैलानियों की भीड़ उमड़ी। गुरुवार को ताजमहल पर 24 हजार से ज्यादा टिकटें काउंटर पर बिकीं, जबकि 35 हजार से ज्यादा सैलानियों ने ताज का दीदार किया।
इनमें 15 साल से कम उम्र के पर्यटक और ऑन लाइन टिकट खरीदने वाले शामिल हैं। ज्यादातर भारतीय यानी घरेलू पर्यटकों ने ही ताज का दीदार किया। महज 1214 विदेशी पर्यटक ही ताज पहुंचे।
ईद के मौके पर परिवार के साथ लोग ताज का दीदार करने पहुंचे। सुबह तो भीड़ थी ही, लेकिन शाम को चार बजे के बाद लोग उमड़ आए। दरअसल, शुक्रवार को ताज बंद होने के कारण ईद पर आए लोग गुरुवार को ताज पर पहुंचे।

Trending Videos
गर्मी के कारण ताज पर संगमरमर तपता रहा, जिससे पर्यटक परेशान रहे। ईद के बाद ताजगंज दक्षिणी गेट पर मेले में भीड़ रही। ताज का दीदार कर लौटे विदेशी पर्यटक भी इस मेले में झूलों और खेलों के फोटोग्राफी करते नजर आए।