फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tourism police recover iphone of us lady tourist in thirty minutes

पर्यटन पुलिस ने किया ऐसा काम, खुशी से खिला महिला पर्यटक का चेहरा, कहा- थैंक्यू...!

Sat, 10 Nov 2018 01:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 10 Nov 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
tourism police recover iphone of us lady tourist in thirty minutes
फोन मिलने के बाद खुशी जाहिर करती महिला पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पर्यटन पुलिस ने यूएस की पर्यटक का दिल जीत लिया। पर्यटक का खोया हुआ मोबाइल सूचना मिलने के आधा घंटे में न सिर्फ ढूंढ निकाला, बल्कि पर्यटक तक भी पहुंचा दिया। इससे पर्यटक की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पर्यटन पुलिस को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


दिवाली के बाद गुरुवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से ताजमहल पर भीड़ अधिक थी। यूएस की रहने वाली कॉनसेप्सियन लारा लेखक हैं। वह तीन महीने के टूर पर निकली हैं। वह सबसे पहले भारत आई थीं। गुरुवार को दिल्ली से आगरा ताजमहल देखने आईं। 
विज्ञापन


लॉरा शाम 6:30 बजे ताजमहल देखने के बाद पूर्वी गेट से बाहर्र आईं। इसी बीच उनका आईफोन गुम हो गया। भारतीय मुद्रा में आईफोन की कीमत तकरीबन एक लाख रुपये थी। आईफोन खोने से लारा दुखी हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटक के पास मिला फोन

उन्होंने 7:30 बजे पर्यटन थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। इसके बाद मोबाइल की तलाश शुरू कर दी। मोबाइल एक भारतीय पर्यटक को मिल गया था। मोबाइल की लोकेशन फतेहाबाद रोड स्थित एक रेस्टोरेंट की आई। 

इस पर पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने आधा घंटे में यूएस की पर्यटक को उसका खोया हुआ आईफोन दिला दिया। इससे उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। सीओ ताज सुरक्षा मोहसिन खान ने बताया कि पर्यटक का मोबाइल गुम हो गया था। एक रेस्टोरेंट में पर्यटक के पास आईफोन मिल गया।

यूएस की पर्यटक कॉनसेप्सियन लारा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने आईफोन विशेष रूप से टूर पर जाने से पहले ही खरीदा था। वह आईफोन से ही अपनी भ्रमण की याद सुरक्षित रखना चाहती थी। मगर, जब आईफोन गुम हुआ तो वह दुखी हो गईं। उन्होंने यूएस में रहने वाले अपने दोस्तों को फोन करके जानकारी दी। 

‘दोस्तों ने कहा, भारत में खोया आईफोन मिलना मुश्किल’ 

इस पर दोस्तों ने यह कहकर टाल दिया कि भारत की आबादी सौ करोड़ से अधिक है। आगरा में भी ताज देखने रोजाना लाखों पर्यटक आते हैं। ऐसे में पुलिस कैसे उनका आईफोन ढूंढ पाएगी। इस वजह से लारा निराश हो गईं। मगर, उन्होंने पुलिस से मदद मांगी और उनका मोबाइल मिल गया।

उन्होंने पुलिस की तत्परता पर दिल से शुक्रिया कहा। सीओ ताज सुरक्षा मोहसिन खान को एक पत्र भी लिखकर दिया। पत्र में पुलिस टीम के एसएसआई गौरव सबरवाल, एसआई देवेंद्र प्रताप सिंह और नदीम को भी शुक्रिया कहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed