फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourism Minister Jaiveer Singh visited Banke Bihari Temple in Vrindavan

मथुरा: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किए बांकेबिहारी के दर्शन, कहा- ब्रज में पर्यटन के विकास में लगेंगे पंख

Sat, 07 May 2022 01:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 May 2022 01:56 PM IST
सार

मथुरा में पर्यटन व संस्कृति विभाग मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को चार दिवसीय अमृत संगीत उत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अयोध्या, प्रयागराज के बाद अब मथुरा के पर्यटन का विकास तेजी से होगा। 

विज्ञापन
Tourism Minister Jaiveer Singh visited Banke Bihari Temple in Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मथुरा जिले के संपूर्ण विकास के कदम उठाए जा रहे हैं। अयोध्या, प्रयागराज के बाद अब मथुरा के विकास में पर्यटन के क्षेत्र में नए पंख लगेंगे। सरकार ने 4 हेलिपैडों का निर्माण कराया है। कैबिनेट मंत्री शुक्रवार को ऋषिकुल इंटरनेशनल स्कूल महावन में आयोजित चार दिवसीय अमृत संगीत उत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि पद से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन भी किए। 

विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पर्यटन विभाग से एनएस चौहान, एसडीएम देवेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, विधायक पूरन प्रकाश, मेघश्याम सिंह  विद्यालय प्रबंधन निदेशक मदन मोहन शर्मा, प्रधानाचार्य ललित मोहन शर्मा, गोकुल चेयरमैन संजय दीक्षित, सुनीत दीक्षित, मनीषा पाराशर, अनूप सारस्वत, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे। इधर, कैबिनेट मंत्री जयवीर का भाजपाइयों ने यमुना एक्सप्रेसवे के बाजना कट पर स्वागत किया।

विज्ञापन

मंत्री ने किए श्रीबांकेबिहारी के दर्शन

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार शाम ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मीडिया से कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज चौरासी कोस के समग्र विकास के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की स्थापना की है। परिषद के माध्यम से ब्रज क्षेत्र का चहुमुखी विकास किया जा रहा है। आने वाले दिनों में ब्रज का स्वरूप बदला दिखाई देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed