फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourism Minister counterattacks on Akhilesh Yadav Statement

UP News: 'मठाधीश, माफिया में ज्यादा अंतर नहीं...'अखिलेश यादव पर पर्यटन मंत्री का पलटवार, जानें क्या कहा

Sat, 14 Sep 2024 03:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Sep 2024 03:06 PM IST
सार

पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि वास्तविक स्थितियों को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। क्योंकि मामला न्यायालय में है, तो सरकार इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
Tourism Minister counterattacks on Akhilesh Yadav Statement
पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा सुप्रीमो के एक बयान से सियासी पारा अब पूरे यूपी में फैल गया है। दरअसल सपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि  मठाधीश और माफिया में ज्यादा अंतर नहीं है। इस बयान पर पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि वास्तविक स्थितियों को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। क्योंकि मामला न्यायालय में है, तो सरकार इंतजार कर रही है। न्यायालय का जो भी फैसला आएगा उसका सम्मान होगा, लेकिन वास्तविक स्थितियां परिस्थितियां दोनों पक्ष जानते हैं। वह पक्ष भी जानता है और जान बूझ कर मुकदमा लड़ रहा है। 
विज्ञापन




अखिलेश यादव के बयान पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश की जनता ने पीएम मोदी को देश की बागड़ोर सौंपने का जो काम किया है, उससे सत्ता से बाहर रहकर के यह लोग पूरी तरह परेशान हैं। दिशाहीन हैं और एक ऐसी मनोदशा इनकी हो गई है कुछ भी ऊलजलूल बातें करने पर आमादा हैं। आपने देखा राहुल गांधी विदेश में बैठकर किस तरह की बचकानी बातें कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed