फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tour packages started getting cancelled after Pahalgam terrorist attack

Pahalgam Attack: आतंकी हमले के बाद कश्मीर से बनाई दूरी...एक हजार से अधिक टूर पैकेज निरस्त, सहम गया पर्यटन जगत

Wed, 23 Apr 2025 11:29 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 23 Apr 2025 11:29 PM IST
सार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पर्यटन जगह सहम गया है। कश्मीर जाने के लिए कराई गई बुकिंग निरस्त कराई जा रहीं हैं। लोग तत्काल बुकिंग निरस्त करने के साथ ही अपना रिफंड भी मांग रहे हैं।

विज्ञापन
Tour packages started getting cancelled after Pahalgam terrorist attack
हवाई यात्रा - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कश्मीर और कटरा के लिए आगरा से बुक हुए हजार से ज्यादा टूर पैकेज निरस्त हो गए हैं। बुकिंग करा चुके पर्यटक अब फ्लाइट व होटल का रिफंड मांग रहे हैं। इसे लेकर ट्रेवल एजेंट्स से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


वैष्णो देवी दर्शन के लिए कटरा की 50 प्रतिशत बुकिंग निरस्त हो गईं हैं। उधर, जुलाई में शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा से भी श्रद्धालु और पर्यटक दूरी बना रहे हैं। आगरा ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन महासचिव कौशलेंद्र के अनुसार पैकेज और व्यक्तिगत रूप से मई व जून में करीब एक हजार लोग जम्मू कश्मीर घूमने जाते थे। पहलगाम में आतंकी वारदात के बाद सभी पर्यटन जगत सहम गया है। वहां घूमने गए पर्यटक फोन कर तत्काल बुकिंग निरस्त करने और रिफंड की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रेवल कंपनी संचालक संजय मुदगल ने बताया कि मई और जून की छुट्टियों में कश्मीर पर्यटकों की पहली पसंद होता है। आतंकी हमले के बाद अब कश्मीर की बजाय पर्यटक मनाली, शिमला व उत्तराखंड की ओर रुख करेंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली में ऑल इंडिया टूर ऑपरेटर्स की बैठक में बुधवार को कई निर्णय हुए हैं। सरकार से पर्यटकों की फ्लाइट व होटल की बुकिंग निरस्त होने पर शत प्रतिशत रिफंड कराए जाने मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed