{"_id":"5f8c994efa69bb3aa5657e1d","slug":"tour-operators-demand-unlimited-tourists-should-be-entry-in-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताज में पर्यटकों की संख्या पर बंदिश खत्म करने की मांग, अभी 5000 लोगों को ही मिलता है प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज में पर्यटकों की संख्या पर बंदिश खत्म करने की मांग, अभी 5000 लोगों को ही मिलता है प्रवेश
Mon, 19 Oct 2020 01:06 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 19 Oct 2020 01:06 AM IST
सार
- कोरोना संक्रमण के कारण अभी ताजमहल में दो शिफ्ट में पर्यटकों को प्रवेश दिया जाता है। दोनों की शिफ्ट में 2500-2500 पर्यटक ही प्रवेश कर सकते हैं। यानी दिन में 5000 पर्यटक ही दीदार कर सकेंगे। लेकिन वीकंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में कई पर्यटकों को प्रवेश नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को 3814 सैलानियों ने ताजमहल का दीदार किया। सुबह की शिफ्ट में सैलानियों की संख्या ज्यादा रही। पहली शिफ्ट में पूरे ढाई हजार टिकट बुक हो गए थे। इस वजह से दोपहर में टिकट के लिए लोगों को दूसरी शिफ्ट का इंतजार करना पड़ा। रविवार को 54 विदेशी पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया।
विज्ञापन
शनिवार के मुकाबले रविवार को दोगुनी संख्या में विदेशी पर्यटक आए। रविवार को कुल 1551 पर्यटकों ने ताजमहल के अंदर 200 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देकर शाहजहां और मुमताज की कब्र वाले मुख्य गुंबद को देखा।
विज्ञापन
इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर आईटो के पदाधिकारी सुनील सी गुप्ता ने पर्यटन मंत्रालय से मांग की है कि ताजमहल में टिकटों की 5000 पर्यटकों की कैपिंग खत्म की जाए।
विज्ञापन
10 हजार की जाए पर्यटकों की संख्या
उन्होंने कहा कि ताजमहल के क्षेत्रफल को देखते हुए यहां एक शिफ्ट में पर्यटकों की संख्या कम से कम पांच हजार कर देनी चाहिए यानी दिन में 10,000 पर्यटकों को ताजमहल में जाने की अनुमति देने की जरूरत है।
खास तौर पर सप्ताहांत यानी शनिवार और रविवार को पर्यटकों की संख्या 10,000 की जाए। अन्य दिनों में भले ही यह संख्या 5,000 बनी रहे।