फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Torrent worker dies due to collision with unknown vehicle in Khandauli

खंदौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से टोरंटकर्मी की मौत

Fri, 04 Feb 2022 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Torrent worker dies due to collision with unknown vehicle in Khandauli
खंदौली। आगरा-जलेसर मार्ग पर बुधवार की रात करीब नौ बजे ग्राम नगला चंदन के समीप सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से टोरंटकर्मी राजकुमार (40) की मौत हो गई। वह सब्जी लेकर सड़क पार कर रहा था।
विज्ञापन

एसओ खंदौली विपिन कुमार गौतम ने बताया कि लंगड़ा की चौकी थाना हरीपर्वत निवासी राजकुमार मौजूदा समय में नगला नेहरा थाना खंदौली में रहता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजकुमार टोरंट कंपनी में लाइनमैन के रूप में काम कर रहा था। बुधवार की रात करीब नौ बजे वह बाजार से सब्जी लेने के बाद सड़क पार कर रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर रोत-बिलखते परिजन पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ ने बताया कि मृतक के पुत्र तुलसीदास ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed