फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Torrent Power's someone's dues were sent somewhere else Consumer Commission gave this order

Agra: टोरंट पावर का कारनामा, बकाया किसी का भेजा कहीं और...उपभोक्ता आयोग ने दिया ये आदेश

Sun, 20 Oct 2024 08:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Oct 2024 08:51 AM IST
सार

टोरंट का गजब का कारनामा सामने आया है। किसी अन्य के बकाया धन का भुगतान करने के लिए पीड़ित को नोटिस भेज दिया। उपभोक्ता आयोग ने नोटिस निरस्त कर अदेयता प्रमाणपत्र जारी करने के आदेश दिए हैं। 
 

विज्ञापन
Torrent Power's someone's dues were sent somewhere else Consumer Commission gave this order
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में टोरंट पावर ने तिलक राज पर 1,35,876.88 रुपये का बकाया नोटिस मृत आदमी के नाम से जारी कर उसकी पत्नी को भेज दिया। आयोग के अध्यक्ष आशुतोष, सदस्य पारुल कौशिक और राजीव सिंह ने नोटिस निरस्त कर अदेयता प्रमाणपत्र जारी करने और विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के आदेश दिए।
विज्ञापन


हरीपर्वत थाना क्षेत्र के विजय नगर रतनपुरा निवासी सोमलता ने आयोग में वाद दर्ज किया था। बताया कि उनके घर पर पति स्व. महेश प्रसाद के नाम से 15 वर्ष पुराना विद्युत कनेक्शन है। जिसका नंबर 670292960 है। पति की 26 फरवरी 2016 को मौत हो गई। इसके बाद टोरंट पावर ने किसी तिलक राज नामक व्यक्ति के नाम का 1,35,876.88 रुपये के बिल का नोटिस उनके पति के नाम से घर भेज दिया। लिखा कि बिल जल्द जमा नहीं करने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। टोरंट कार्यालय में उनकी सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed