{"_id":"6714774bc68a828f320bdff5","slug":"torrent-power-s-someone-s-dues-were-sent-somewhere-else-consumer-commission-gave-this-order-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: टोरंट पावर का कारनामा, बकाया किसी का भेजा कहीं और...उपभोक्ता आयोग ने दिया ये आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: टोरंट पावर का कारनामा, बकाया किसी का भेजा कहीं और...उपभोक्ता आयोग ने दिया ये आदेश
Sun, 20 Oct 2024 08:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 20 Oct 2024 08:51 AM IST
सार
टोरंट का गजब का कारनामा सामने आया है। किसी अन्य के बकाया धन का भुगतान करने के लिए पीड़ित को नोटिस भेज दिया। उपभोक्ता आयोग ने नोटिस निरस्त कर अदेयता प्रमाणपत्र जारी करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
court new
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में टोरंट पावर ने तिलक राज पर 1,35,876.88 रुपये का बकाया नोटिस मृत आदमी के नाम से जारी कर उसकी पत्नी को भेज दिया। आयोग के अध्यक्ष आशुतोष, सदस्य पारुल कौशिक और राजीव सिंह ने नोटिस निरस्त कर अदेयता प्रमाणपत्र जारी करने और विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के आदेश दिए।
हरीपर्वत थाना क्षेत्र के विजय नगर रतनपुरा निवासी सोमलता ने आयोग में वाद दर्ज किया था। बताया कि उनके घर पर पति स्व. महेश प्रसाद के नाम से 15 वर्ष पुराना विद्युत कनेक्शन है। जिसका नंबर 670292960 है। पति की 26 फरवरी 2016 को मौत हो गई। इसके बाद टोरंट पावर ने किसी तिलक राज नामक व्यक्ति के नाम का 1,35,876.88 रुपये के बिल का नोटिस उनके पति के नाम से घर भेज दिया। लिखा कि बिल जल्द जमा नहीं करने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। टोरंट कार्यालय में उनकी सुनवाई नहीं की गई।