फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Torrent Power censure resolution against

टोरंट पावर के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास

Sun, 28 Dec 2014 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 28 Dec 2014 01:16 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम सदन की बैठक एक घंटे देरी से एक बजे शुरू हुई। पार्षद रवि माथुर ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए कहा कि सदन की बैठक की सूचना पार्षदों को देरी मिलती है। इसकी वजह से वे प्रस्ताव लगाने से चूक जाते हैं। उन्होंने नगर निगम अधिनियम की धारा दो (क) के तहत विशेष सदन के प्रस्तावों को शामिल करने की मांग की। अन्य पार्षदों ने भी उनका साथ दिया। हंगामा होने पर मेयर इंद्रजीत आर्य ने ठीकरा अधिकारियों के सिर फोड़ने की कोशिश की, मगर नगर आयुक्त ने उल्टे मेयर पर ही देर से सदन बुलाने का आरोप जड़ दिया। मामला बिगड़ते देख मेयर ने कहा कि आगे से सूचना समय पर दी जाएगी।
विज्ञापन

पार्षद राजपाल यादव ने सड़कों की खुदाई का मामला उठाया। कहा कि सड़क बन जाती है उसके बाद टोरंट पावर खुदाई करने पहुंची है। मरम्मत कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने निगम अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। पार्षद कुंदनिका शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, मुकेश यादव, कर्मवीर सिंह भारती, शिरोमणि सिंह, रफतउल्ला, हेमंत प्रजापति सहित कई पार्षदों ने भी समर्थन किया। जमकर हंगामा हुआ। टोरंट के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया गया और सदन ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित कर दिया।
विज्ञापन

अशोक बंसल ने पार्षदों की सुनवाई न होने का मामला उठाया। उमेश यादव भी समर्थन में कूद पड़े। कहा कि पार्षद मुंशी की तरह इधर-उधर से फाइल लेकर घूमता रहता है, लेकिन सुनवाई नहीं होती है। अन्य पार्षदों ने भी सुर मिलाया। मेयर ने रोकने की कोशिश की तो उनको ही निशाना बनाकर कहा, आप विदेश दौरे करिए, भले ही जनता और पार्षद परेशान होते रहें। नगर आयुक्त ने पार्षदों को शांत किया और प्राथमिकता के आधार कार्य करने का भरोसा दिलाया। निगम की सीमा विस्तार के प्र्रस्ताव पर कमेटी का गठन कर दिया गया है। कुछ पार्षदों के विकास कार्यों के प्रस्ताव स्वीकृत कर दिए गए। मनोज राजौरा ने कर्मचारियों की हाजिरी के लिए बायोमैट्रिक्स सिस्टम, शौचालयों के संचालन के लिए कर्मचारी रखने की मांग की, जिसे खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनबाक्स....
नहीं रखने दिया जलकल का बजट
आगरा। पार्षदों ने सदन की बैठक में जलकल विभाग का बजट नहीं रखने दिया। उनका कहना था कि सामान्य सदन की बैठक में बजट पास नहीं हो सकता है। जमकर बहस हुई लेकिन पार्षद नहीं माने। इसके बाद जलकल विभाग के अधिकारियों ने वाटर टैक्स का टैरिफ बढ़ाने के प्रस्ताव को पास कराने कोशिश की, लेकिन पार्षदों ने इनकार दिया। जीएम जलकल विभाग मंजू गुप्ता चाहती थीं कि किसी तरह सदन में चर्चा हो जाए, फिर चाहे पार्षद प्रस्ताव को खारिज कर दें। पार्षद भांप गए कि प्रस्ताव खारिज किया तो अधिकारी इसे शासन से पास करा लेंगे। इसलिए पार्षदों ने कह दिया कि जब जनता को पानी ही नहीं मिलता है तो टैक्स की दर बढ़ाने का औचित्य क्या है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed