{"_id":"5de3f5648ebc3e54dc1a015a","slug":"toofan-express-will-be-canceled-from-december-3-to-january-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: तूफान एक्सप्रेस 43 दिन तक रहेगी निरस्त, कई अन्य ट्रेनों का रूट बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की खबर: तूफान एक्सप्रेस 43 दिन तक रहेगी निरस्त, कई अन्य ट्रेनों का रूट बदला
Mon, 02 Dec 2019 12:46 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के गोविंदपुरी-भीमसेन खंड पर नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य के कारण हावड़ा-श्रीगंगानगर आभा तूफान एक्सप्रेस (अप और डाउन) तीन दिसंबर से 14 जनवरी तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा पटना कोटा एक्सप्रेस बदले हुए रूट से संचालित होगी।
पटना-कोटा एक्सप्रेस चार से 15 दिसंबर तक कानपुर, टूंडला, आगरा कैंट के निर्धारित रूट के स्थान पर कानपुर, कासगंज, मथुरा, अछनेरा होकर चलेगी। इसी तरह कोटा पटना एक्सप्रेस अछनेरा, मथुरा, कासगंज, कानपुर के रूट पर चलेगी।
जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस 21 दिसंबर से 13 जनवरी तक अपने निर्धारित रूट आगरा फोर्ट के स्थान पर आगरा कैंट स्टेशन से होकर गुजरेगी। वाराणसी जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस का ठहराव भी आगरा में नहीं होगा। यह ट्रेन चार दिसंबर से 11 जनवरी तक अपने निर्धारित मार्ग कानपुर, टूंडला, आगरा कैंट के स्थान पर कानपुर, कासगंज, मथुरा जंक्शन, अछनेरा से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
इसी तरह लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस 24 से 26 दिसंबर तक निर्धारित रूट झांसी, भीमसेन कानपुर नहीं होकर झांसी, आगरा कैंट, टूंडला होकर कानपुर से गुजरेगी।