फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tomato rate update sold at Rs 180 per kilogram in etah up news

Tomato Price: टमाटर का भाव हुआ इतना, रेट पूछते ही पीछे हट रहे लोग; दुकानदार बोले- डिमांड हो गई कम

Fri, 14 Jul 2023 05:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Jul 2023 05:28 PM IST
सार

टमाटर पर महंगाई का रंग कुछ इस कदर चढ़ा है कि इसे लोग खरीद नहीं  रहे, बल्कि रेट पूछकर ही कदम पीछे कर रहे हैं। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि टमाटर पर महंगाई की वजह से इसकी डिमांड अब बेहद कम हो गई है। 
 

विज्ञापन
Tomato rate update sold at Rs 180 per kilogram in etah up news
टमाटर। - फोटो : संवाद

विस्तार

टमाटर पर महंगाई लगातार बढ़ रही है। एटा में बृहस्पतिवार को यह थोक में 150-160 और फुटकर में 160 से 180 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। महंगाई की वजह से इसकी खपत और मांग भी घटकर एक तिहाई रह गई है। बाजार में इसके खरीदार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

 

इस सप्ताह आया कीमतों में उछाल

महीने भर से टमाटर की महंगाई लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। साथ ही अच्छा टमाटर भी ढूंढ़ना मुश्किल हो गया है। छोटे आकार का पीले रंग का टमाटर ही बाजार में दिख रहा है। जिसे लोग खरीदना पसंद नहीं करते थे। इस समय यही टमाटर 160 रुपये किलो बेचा जा रहा है। जबकि इक्का-दुक्का दुकानों पर ही बड़े आकार का लाल टमाटर नजर आ रहा है, जो 180 रुपये किलो तक बिक रहा है। पिछले सप्ताह इन टमाटरों की कीमत 120-140 रुपये के आसपास थी। इस सप्ताह और उछाल आया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए टमाटर हो रहा महंगा

व्यापारी बता रहे हैं कि स्थानीय मंडियों में टमाटर उपलब्ध नहीं है। अन्य प्रदेश की मंडियों से मंगाया जा रहा है। भाड़े के चलते कीमत और बढ़ जाती है। थोक व्यापारी नितिन कुमार ने बताया कि इस समय कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश का टमाटर आ रहा है, जो काफी महंगा है। पहले मंडी से हर दिन 350 क्विंटल तक की मांग थी। अब यह घटकर 1100 पर आ गई है, जो दुकानदार चार-पांच क्रेटें ले जाते थे, अब दो-तीन दिन में एक क्रेट लेकर जा रहे हैं।
 
विज्ञापन

नहीं आ रहे खरीददार

सब्जी विक्रेता नितिन शाक्य ने बताया कि बाहर से आ रहा टमाटर हमको ही काफी महंगा मिल रहा है। शुक्रवार को इसे 160 रुपये किलो बेचा। स्थिति यह है कि पहले 8-10 किलो टमाटर एक दिन में बिक जाता था। अब एक-दो किलो भी नहीं बिक रहा।
 

जरूरी नहीं है टमाटर

ग्राहक वासुदेव सिंह ने बताया कि टमाटर पर यह महंगाई चौंकाने वाली है, जिसको सरकारें भी नियंत्रण नहीं कर पा रही हैं। हालांकि यह कोई ऐसी चीज नहीं है कि इसके बिना सब्जी नहीं बने। इसलिए इसकी खरीद बहुत जरूरत पर ही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed