फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tomato price deteriorated in retail cheap in wholesale bring it from Sabji mandi

Tomato Price in Agra: फुटकर में बिगड़ा टमाटर का भाव, थोक में बेहद सस्ता; कम रेट पर चाहिए तो बड़ी मंडी से लाएं

Sat, 05 Aug 2023 11:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Aug 2023 11:51 AM IST
सार

टमाटर ही नहीं अन्य सब्जियां भी थोक के मुकाबले फुटकर में तीन गुना तक महंगी हैं। ऐसे में यदि सस्ती सब्जियां चाहिए, तो मंडी से लाएं। 
 

विज्ञापन
Tomato price deteriorated in retail cheap in wholesale bring it from Sabji mandi
टमाटर। - फोटो : संवाद

विस्तार

बारिश के दिनों बाजार में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। बारिश की वजह से आमद में कमी से भी सब्जियों के भाव बढ़े हैं। सिकंदरा सब्जी मंडी और फुटकर की दुकानों में सब्जियों के दामों में तीन गुना तक का अंतर हैं। लोगों का कहना है कि अगर ज्यादा सब्जी चाहिए तो मंडी से लेना ज्यादा बेहतर है। इससे पैसों की कुछ तो बचत होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार
विज्ञापन



सिकंदरा स्थित नवीन सब्जी एवं फल मंडी में थोक के जो दाम हैं, उनके मुकाबले फुटकर में सब्जियां काफी महंगी हैं। एक हफ्ते पहले कम आवक के चलते थोक में सब्जियों के दाम अधिक थे। फुटकर में भी सब्जियां महंगी बिक रहीं थी। पिछले तीन-चार दिन में मंडी में सब्जियों के दामों में गिरावट हुई है फिर भी फुटकर में दामों में  अधिक अंतर नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन सब्जी मंडी के आढ़ती और एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव यादव ने बताया कि दो-तीन दिन से थोक बाजार में सब्जियों की कीमत में कमी आई हैं। परवल, टमाटर,गोभी, करेला, ककोरे, हरी मिर्च, धनिया थोक में सबके भाव कम हुए हैं। फुटकर में अभी भाव कम नहीं हुए हैं।
 
सब्जियां दाम थोक में दाम फुटकर में
टमाटर 150 रुपये किलो 200-240 रुपये किलो
परवल 40 रुपये किलो 80 रुपये किलो
गोभी 30-35 रुपये किलो 80 रुपये किलो
धनिया 60 रुपये किलो 100 रुपये किलो
हरी मिर्च 35-40 रुपये किलो 80 रुपये किलो
भिंडी 10-12 रुपये किलो 30-40 रुपये किलो
बैंगन 10-12 रुपये किलो 40 रुपये किलो
तोरई 10-12 रुपये किलो 30-40 रुपये किलो
कद्दू 10-12 रुपये किलो 25-30 रुपये किलो
 

बारिश का बहाना है

दयालबाग निवासी विनीता मित्तल ने बताया कि फुटकर में सब्जियां महंगी मिल रही हैं। कारण पूछने पर सब्जी विक्रेता कहते हैं कि बारिश में सब्जियां महंगी आ रहीं हैं। अनुपम बाग का कहना है कि सब्जियों ने पूरे घर का बजट बिगाड़ रखा है। सब्जी वाले बस अपनी मनमानी चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed