{"_id":"619b63f6b83b3b1440066c6b","slug":"tomato-price-at-rs-80-per-kg-in-the-vegetable-market-of-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: 80 रुपये किलो बिक रहा टमाटर, हरी सब्जियों के दामों में आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: 80 रुपये किलो बिक रहा टमाटर, हरी सब्जियों के दामों में आई कमी
Mon, 22 Nov 2021 03:03 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 Nov 2021 03:03 PM IST
सार
आगरा में टमाटर की कीमत सेब के बराबर बरकरार है। फुटकर में टमाटर 80 रुपये किलो बिक रहा है। हालांकि अन्य हरी सब्जियों की कीमत में कमी आई हैं।
विज्ञापन
सब्जी की दुकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्दी का मौसम शुरू होने के बाद भी टमाटर की दामों में गिरावट नहीं आई है। आगरा के व्यापारियों का कहना है कि 15 दिन पहले टमाटर 60 से 65 रुपये किलो बिक रहा था। इन दिनों 80 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। वहीं हरी सब्जियों के दामों में कुछ कमी आई है।
विज्ञापन
सब्जी के रिटेल विक्रेता रवि कुमार का कहना है टमाटर को छोड़कर सब्जियों के दाम कम हुए हैं। मिर्ची के साथ गाजर, पालक, गोभी, लौकी, बैंगन, मूली आदि सब्जियों की कीमतें कम होनी शुरू हो गई हैं। 15 दिन के अंदर हरी सब्जियों के दाम प्रति किलो पर 5 से 20 रुपये तक कम हुए हैं। टमाटर के दामों में 15 से 20 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
यह हैं सब्जियों के भाव
सब्जी 15 दिन पहले अब
टमाटर 65 80
गाजर 40 30
पालक 30 30
गोभी 40 30
लौकी 40 30
बैंगन 30 20
मूली 25 20
मेथी 40 30
(नोट: दाम रुपये प्रतिकिलो में हैं)