फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Told the state labor commissioner, the problems of glass, bangle and connected workers

प्रदेश श्रमायुक्त को बताईं,कांच,चूड़ी व जुड़ाई श्रमिकों की दुश्वारियां

Tue, 23 Nov 2021 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Told the state labor commissioner, the problems of glass, bangle and connected workers
फिरोजाबाद ! कानपुर स्थित डीएलसी कार्यालय पर धरना देते श्रमिक नेता रामदास मानव के साथ अन्य - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सात सूत्री मांगों के समर्थन में मंगलवार को चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों ने श्रमायुक्त कार्यालय, कानपुर में धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन पर बैठे कांच एवं चूड़ी जुड़ाई मजदूर सभा ने श्रमायुक्त को फिरोजाबाद के कांच उद्योग जगत से जुड़े श्रमिकों की समस्याओं की जानकारी दी। मजदूर सभा के अनुसार, श्रमायुक्त ने श्रमिकों की मांगों और शिकायतों के संबंध में जल्द ही ठोस कार्रवाई व जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

साइकिल यात्रा कर श्रमायुक्त कार्यालय, कानपुर पहुंचे कांच एवं चूड़ी मजदूर सभा ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को कारखानों के निरीक्षण का अधिकार दिलाने, चूड़ी जुड़ाई की संशोधित दरों मेहनताना देने संबंधी शासनादेश का अनुपालन कराने, चूड़ी-जुड़ाई का कार्य कारखाना परिसर में कराने, मेहनताना बैंक खातों में हस्तांतरित कराने और परिचय पत्र निर्गत किए जाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

श्रमायुक्त से मुलाकात के दौरान श्रमिक नेताओं ने उपश्रमायुक्त आगरा मंडल एवं सहायक श्रमायुक्त फिरोजाबाद पर श्रमिकों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया। श्रमायुक्त कार्यालय कानपुर पर धरना प्रदर्शन करने वालों में मजदूर सभा के रामदास मानव, हाकिम सिंह निंबोरिया, विनोद प्रजापति, पूरनचंद शंखवार, राजेश कुमार, वीर सिंह सुमन, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, रणवीर सिंह मुखिया, प्रदीप कुमार, होरीलाल, सौदान सिंह, रूप किशोर, मुन्नालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed