{"_id":"5e5bf6dc8ebc3ef4025a19a0","slug":"toilet-gram-panchayat-firozabad-agra-news-agr431948742","type":"story","status":"publish","title_hn":"69 ग्राम पंचायतों को मिली शौचालय निर्माण की दूसरी किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 ग्राम पंचायतों को मिली शौचालय निर्माण की दूसरी किस्त
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दो साल से बजट के अभाव में शौचालय निर्माण की धनराशि का भुगतान करने में असमर्थ ग्राम पंचायतों को राहत मिलेगी। शासन ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित शौचालयों की दूसरी किस्त भुगतान हेतु 8.5 करोड़ रूपये की धनराशि जिले को निर्गत की है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में कुल दो लाख चालीस हजार सात सौ शौचालयों का निर्माण कराया गया। दो अक्तूबर 2018 को ओडीएफ घोषित होने के उपरांत जिले की 69 ग्रामों पंचायतों में बने 15000 शौचालयों की द्वितीय किस्त लंबित थी। बजट के अभाव में संबंधित ग्राम पंचायतें उक्त धनराशि का भुगतान लाभार्थियों को नहीं कर पा रही थीं।
जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में शासन से भी पत्राचार किया गया था। गत दिवस शासन स्तर से शौचालय निर्माण की लंबित धनराशि के भुगतान हेतु लगभग 8.5 करोड़ रूपये की धनराशि जिले को हस्तांतरित की गई। वहीं शासन द्वारा बजट निर्गत किए जाने के बाद जिले के पंचायती राज विभाग ने संबंधित ग्राम पंचायतों को उक्त धनराशि का हस्तांतरण शुरू करा दिया।
विज्ञापन
- सर्वे के मुताबिक शत-प्रतिशत परिवारों में शौचालय निर्माण करा दिया गया है। कुछ पंचायतों में दूसरी किस्त का भुगतान शेष था। उन ग्राम पंचायतों को धनराशि भेजी जा रही है। - पुनीत कुमार निगम, जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन।