फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   todays active corona cases of agra 6 March 2021 two new cases of covid in agra

आगरा में कोरोना: 24 घंटे में संक्रमण का एक मामला, सक्रिय मरीजों की संख्या 18

Sat, 06 Mar 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Mar 2021 12:06 AM IST
सार

  • कोरोना संक्रमण का एक साल पूरा हो जाने पर ताजनगरी के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि पिछले तीन महीनों में कोई नई चेन नहीं बनी है।

विज्ञापन
todays active corona cases of agra 6 March 2021 two new cases of covid in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस का शुक्रवार को एक मरीज मिला। इससे संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 10545 पर हो गई है। जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि 10353 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हो गए हैं। 174 की मौत हो गई है। 18 मरीज उपचार करा रहे हैं। 

विज्ञापन


एक साल हो चुका है पूरा
आगरा में कोरोना संक्रमण का एक साल पूरा हो गया है। मार्च 2020 में पहली बार कोरोना के मरीज मिले थे। यह विदेश से लौटा एक परिवार था। इसके बाद संक्रमण की कई चेन बनीं और बीमारी फैलती चली गई। एक साल पूरा हो जाने पर ताजनगरी के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि पिछले तीन महीनों में कोई नई चेन नहीं बनी है।
विज्ञापन


पिछले तीन महीनों में कोरोना संक्रमण का ग्राफ भी तेजी से नीचे गया है। मरीजों की मृत्यु दर में भी कमी आई है। संक्रमित हुए लोगों में से 98.18 फीसदी लोग वायरस को मात दे चुके हैं। इन 12 महीनों में 5.68 लाख लोगों के नमूनों की जांच करने पर 10545 लोग संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार महीने में 4.83 लाख बुजुर्ग और बीमारों को लगेंगे टीके

ताजनगरी में कोरोना वायरस से बचने के लिए किए जा रहे टीकाकरण का तीसरा चरण जून तक संपन्न हो जाएगा। अगस्त से आम लोगों को 110 बूथो पर टीका लगाया जाएगा। 

सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मचारी और दूसरे चरण में फ्रंटलाइन कर्मचारियों को टीका लगाया जा चुका है। तीसरे चरण में 60 साल से अधिक बुजुर्ग और 45 साल से अधिक उम्र के गंभीर रोगियों का टीका लगेगा। 

इनकी संख्या 4.83 लाख है। मार्च में 1.11 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इस तरह से जून तक (चार माह में) सभी 4.83 लाख सीनियर सिटीजन और बीमार लोगों को टीका लग जाएगा। इसके बाद शासन के निर्देश पर आम लोगों को टीका लगाया जाएगा। 

टीकाकरण के लिए 228 बूथ तैयार
स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों के टीकाकरण के लिए 288 बूथ तैयार किए हैं। अभी इसमें से 110 बूथ पर टीकाकरण हो रहा है। सीएमओ ने बताया कि टीके के लिए 12 महीनों के लिए 288 बूथ तैयार किए हैं। यह बूथ स्वास्थ्य केंद्र ही हैं, जिससे चुनाव समेत अन्य कार्यक्रमों से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed