{"_id":"6039c4592a0444593d3d7704","slug":"todays-active-corona-cases-of-agra-27-feb-2021-two-new-cases-of-covid-19-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ी, जिले में अब कुल 20 लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ी, जिले में अब कुल 20 लोग संक्रमित
Sat, 27 Feb 2021 09:32 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Feb 2021 09:32 AM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में शुक्रवार को कोरोना वायरस के दो और मरीज मिले हैं। इनमें से एक बाईपास रोड खंदारी का रहने वाला है और दूसरी मरीज पुष्पांजलि पुरम फेज तीन ताजनगरी की निवासी है। एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में दो मरीज भर्ती हैं। जिलाधिकारी प्रभुनारायण सिंह ने बताया कि अब संक्रमितों की संख्या 10,534 पहुंच गई है। इनमें 10,340 डिस्चार्ज हो चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हैं। इससे पहले सक्रिय मामलों की संख्या 12 तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
मार्च 2020 के बाद फरवरी 2021 में सबसे कम 44 मरीज मिले हैं, इसमें भी सबसे बड़ी राहत एक भी बच्चा संक्रमित नहीं पाया गया। अब तक संक्रमित 10,534 मरीजों में 214 बच्चे शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) का कहना है कि दो दिन और गुजर जाते हैं तो मार्च के बाद फरवरी पहला महीना होगा, जिसमें कोई बच्चा संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि कोरोना वायरस का पहला मामला तीन मार्च 2020 को आया था। 25 फरवरी तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 10,532 रही। इनमें से 6964 पुरुष, 3354 महिलाएं और 10 साल से कम उम्र के 214 बच्चे हैं।
फरवरी की बात करें तो 25 दिन में कोरोना वायरस के 44 मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है कि इनमें एक भी बच्चा नहीं है। इस दौरान 150 से अधिक बच्चों के नमूनों की जांच कराई गई, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। बच्चों में संक्रमण की दर में कमी रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होने के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर भी इनका आनाजाना बहुत कम होना भी है।
113 बालक और 101 बच्चियां हुईं संक्रमित
कुल 10532 संक्रमितों में 6964 पुरुष, 3354 महिलाएं और 10 साल से कम उम्र के 214 बच्चे हैं। मतलब महिलाओं के मुकाबले पुरुष करीब दोगुने हैं। बच्चों की बात करें तो 214 में से 113 बालक और 101 बालिकाएं हैं। फरवरी के 25 दिनों में महिलाओं के मुकाबले चार गुना पुुरुष संक्रमित पाए गए हैं। 44 मरीजों में से नौ महिलाएं और 35 पुरुष हैं।
बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा: डॉ. नीरज यादव
एसएन के बाल रोग विभाग के डॉ. नीरज यादव ने बताया कि बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है। अभी कक्षा पांच तक के स्कूल भी नहीं खुले हैं तो बाहर भी कम ही जा रहे हैं।