फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   todays active corona cases of agra 21 feb 2021 one more death and two new cases of covid-19 in agra

आगरा में कोरोना: संक्रमण से 64 साल की महिला की मौत, दो नए मरीज मिले

Mon, 22 Feb 2021 08:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Feb 2021 08:38 AM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of agra 21 feb 2021 one more death and two new cases of covid-19 in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

आगरा में कोरोना वायरस के संक्रमण से शनिवार को खंदारी निवासी 64 वर्षीय महिला की मौत हो गई। संक्रमण के कारण जिले में मरने वालों की संख्या 174 पहुंच गई है। शनिवार को कोरोना वायरस के दो नए मामले भी मिले हैं। इसमें एक महिला और दूसरा मरीज बुजुर्ग है। 

विज्ञापन


महिला मरीज गढ़ी भदौरिया की रहने वाली है और बुजुर्ग कमला नगर का निवासी है। डीएम प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि जिले में 10520 संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 10334 मरीज डिस्चार्ज होकर पूरी तरह से ठीक हैं। जिले में सक्रिय 12 मरीजों का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


50 साल से अधिक उम्र के लोगों को मार्च से लगेगा टीका
कोरोना वायरस के टीकाकरण का तीसरा चरण मार्च से शुरू होगा। इसमें 50 साल से अधिक उम्र के 7.50 लाख लोगों को टीका लगेगा। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि फरवरी तक पहला और दूसरा चरण संपन्न करा दिया जाएगा, इसमें से बचे हुए लोगों को चरणबद्ध तरीके से आगे टीका लगवाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा चरण मार्च से शुरू होगा, जिसमें 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगेगा। जिले में करीब 50 लाख की आबादी है, जिसमें से 7.50 लाख की उम्र 50 साल से अधिक है। मतदाता सूची और आधार कार्ड संख्या से उम्र का मिलान किया जाएगा। 

अभी पंजीकरण की व्यवस्था कैसे होगी, इसके बारे में शासन से कोई निर्देश नहीं मिला है। संभावना है कि स्वास्थ्य केंद्रों और सेंटर बनाकर पंजीकरण किया जाएगा। इसमें मतदाता सूची, आधार कार्ड देखकर पंजीकरण करेंगे, जिसे पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

बूथ पर लगवा सकते हैं टीका
कोरोना टीका लगने से बचे हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों को 22 फरवरी को 60 बूथों पर कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे। पोर्टल पर पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मचारी बूथ पर जाकर टीका लगवा सकते हैं, भले ही उनके फोन पर संदेश नहीं आया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed